
'...ऐसा हुआ तो ट्रंप फिर चुने जाएंगे राष्ट्रपति', US के पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के दावे पर बोले मस्क
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया जा सकता है. इस मामले में ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क ने प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो ट्रंप फिर से भारी जीत के साथ राष्ट्रपति चुन लिए जाएंगे.
ट्विटर के CEO एलोन मस्क (Elon Musk) ने दावा किया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगर गिरफ्तार किया गया तो वह फिर से भारी जीत के साथ प्रेसिडेंट चुन लिए जाएंगे. दरअसल, ट्रंप ने शनिवार को दावा किया था कि उन्हें अगले सप्ताह मंगलवार को गिरफ्तार किया जा सकता है. उन्होंने अपने समर्थकों से इसका विरोध करने को कहा है. ट्रंप ने कहा कि उन्हें मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के ऑफिस से गुप्त सूचना मिली है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एलोन मस्क ने ट्वीट किया कि अगर ऐसा होता है, तो ट्रम्प भारी जीत के साथ फिर से चुने जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूयॉर्क में शहर, राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सप्ताह भर बैठकें चल रही हैं कि ट्रंप के संबंध में संभावित अभियोग की तैयारी कैसे की जाए.
वहीं, ट्रंप का कहना है कि न्यूयॉर्क के अधिकारी कुछ महिलाओं को भुगतान किए गए धन से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं. इसी सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति ने इन महिलाओं को यौन संबंधों के बदले में धन देकर मामले को सार्वजनिक नहीं करने को कहा था.
ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल नेटवर्क ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा कि मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय से 'अवैध रूप से लीक' जानकारी से संकेत मिलता है कि 'रिपब्लिकन उम्मीदवार और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को अगले सप्ताह मंगलवार को गिरफ्तार किया जाएगा.'
क्या है मामला मामला पोर्न स्टार डेनियल से जुड़ा है, जिनका असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है. उनका कहना है कि एक दशक पहले उनका ट्रंप के साथ अफेयर था. ट्रंप ने अफेयर से इनकार किया है. ट्रंप 2017 से 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे.
ये भी देखें

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








