
'ऐसा कैसे हो सकता है...', केजरीवाल के पंजाब का CM बनने की अटकलों पर भगवंत मान ने दी सफाई
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ऐसी बात बात कैसे हो सकती है. विरोधी तो जो भी मुंह में आता है बोल रहे हैं. विपक्ष तो पहले भी बहुत कुछ बोल चुका है. अरविंद केजरीवाल हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. वह राष्ट्रीय पार्टी के नेता है. पूरे देश में पार्टी को साथ चलाना है. वह कभी गुजरात, कभी छत्तीसगढ़ तो कभी मध्य प्रदेश देख रहे हैं. ऐसी कोई बात नहीं है. झूठ बोला जा रहा है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि भगवंत मान को हटाकर अरविंद केजरीवाल खुद पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. लेकिन अब भगवंत मान ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है.
भगवंत मान ने कहा कि ऐसी बात कैसे हो सकती है. विरोधी तो जो भी मुंह में आता है बोल रहे हैं. विपक्ष तो पहले भी बहुत कुछ बोल चुका है. अरविंद केजरीवाल हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. वह राष्ट्रीय पार्टी के नेता है. पूरे देश में पार्टी को साथ चलाना है. वह कभी गुजरात, कभी छत्तीसगढ़ तो कभी मध्य प्रदेश देख रहे हैं. ऐसी कोई बात नहीं है. झूठ बोला जा रहा है.
बीजेपी ने दावा किया था कि केजरीवाल की नजरें अब पंजाब पर हैं. पार्टी ने दावा किया था कि केजरीवाल विधायकों के जरिए दबाव डालकर पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं.
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की दिल्ली में बैठक बुलाई थी. केजरीवाल अब भगवंत मान को अयोग्य बताकर हटाना चाह रहे हैं.
बीजेपी और कांग्रेस के तमाम नेताओं का दावा है कि आम आदमी पार्टी भगवंत मान को पंजाब के सीएम पद से हटाना चाहती है. विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेसी प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए जमीन तैयार कर रही है. उन्होंने कहा था कि दिल्ली में हाल ही में शर्मनाक हार के बाद ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में बचाव की मुद्रा में है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








