
'ए राजा जी...' Microsoft के सर्वर ठप पर मजे लेने लगे लोग, आई Memes की बाढ़
AajTak
Microsoft के सर्वर ठप होने की वजह से दुनियाभर में तमाम लोगों के Windows सिस्टम पर ब्लू स्क्रीन की दिक्कत आ रही है. कुल मिलाकर दुनियाभर में बहुत कुछ प्रभावित हुआ है लेकिन इस सब के बीच भी सोशल मीडिया मीमर्स मजे लेने से नहीं चूक रहे.
आज Microsoft के सर्वर ठप होने की वजह से दुनियाभर में तमाम लोगों के Windows सिस्टम पर ब्लू स्क्रीन की दिक्कत आ रही है. माहौल अफरातफरी का है क्योंकि इससे बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक की सर्विसेस बाधित हुई हैं. कंपनी के फोरम पर पिन मैसेज के मुताबिक, बहुत से विंडोज यूजर को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर नजर आ रहा है.
ये दिक्कत हालिया Crowd Strike अपडेट के बाद हो रही है. देशों में विमानों की फ्लाइट्स पर भी इस आउटेज का असर पड़ा है. विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण आई है, जिससे माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को परेशानी हो रही है.
इतने सब के बीच भी दुनिया में मीम बनाने वाले तो मजे में ही रहते हैं. मीमर्स के सोशल मीडिया पोस्ट हर मुद्दे को मजेदार पहलू को सामने लाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. एक्स से लेकर फेसबुक तक लोग Microsoft Outage पर लगातार मीम बना रहे हैं.
चूंकि आईटी सेक्टर इससे काफी अधिक प्रभावित हुआ है इसलिए एक यूजर ने फनी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- आईटी के कर्मचारियों इस समय ऑफिस से जल्दी निकलने की तैयारी में.... एक मीम में आईटी कर्मचारियों को हंसते हुए दिखाया गया और बैकग्राउंट में गाना था ओ राजा जी...
एक अन्य ने फिल्म बॉर्डर का वो सीन शेयर किया जिसमें सनी देओल सेना के अन्य सिपाहियों से कह रहे हैं- किसी ने हिलने की कोशिश की तो मैं उसे गोली मार दूंगा. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- माइक्रसॉफ्ट के सीईओ इस समय अपने कर्मचारियों से ये कह रहे होंगे.
इसके अलावा एक यूजर ने आईटी कुछ लोगों का डांस करते हुए वीडियो शेयर किया और लिखा- इस समय इस समय आईटी कर्मचारी ऐसे मजे में हैं. इसके अलावा एलन मस्क ने भी एक मीम शेयर किया.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.







