
'एवेंजर्स डूम्सडे' से सीधी टक्कर ले रहे 'किंग'? इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म
AajTak
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले कई दिनों से फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इसकी रिलीज डेट टीज कर रहे थे. अब फाइनली 'किंग' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है.
साल 2026 फिल्मी लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होने वाला है. अभी तो साल की शुरुआत ही हुई है और एक से बढ़कर एक फिल्में थिएटर्स में लग रही हैं. ये साल हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों के लिए जबरदस्त बीतने वाला है. अब बॉलीवुड फैंस को एक और जबरदस्त न्यूज 'किंग' खान ने दे दी है.
इस दिन 'किंग' बनकर आएंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'किंग' को लेकर पिछले कई महीनों से सुर्खियों में हैं. सुपरस्टार ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया, जो काफी दमदार था. मेकर्स ने ऐलान किया था कि वो साल 2026 में ही अपनी फिल्म लेकर आएंगे. हालांकि इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट कंफर्म नहीं की गई थी.
फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद पिछले काफी दिनों से X पर 'किंग' की रिलीज डेट का हिंट भी दे रहे थे. अब फाइनली उनकी फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का एक और दमदार टीजर रिलीज किया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है. 'किंग' इस साल 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.
टीजर में शाहरुख बर्फीली पहाड़ियों पर खड़े होकर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं. उनका शरीर चोटिल हुआ दिख रहा है, मानो उनका खतरनाक एक्सीडेंट हुआ हो. फिर कुछ पलों बाद वो ऊंचाई से नीचे छलांग लगाकर एक लैब जैसी जगह में कूद जाते हैं. उनका पूरा शरीर खून से सना हुआ होता है और आंखों में एक गुस्सा है. एंड फ्रेम में शाहरुख किसी को जान से मारते हुए दिखाई देते हैं.
मार्वेल से सीधी टक्कर ले रहे शाहरुख?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












