
एल्विश यादव के शो में कंटेस्टेंट्स का कैमरे पर रोमांस, बोल्डनेस ने मचाया बवाल, पीछे पड़े ट्रोल्स
AajTak
रियलिटी शो एंगेज्ड 2 सुर्खियों में है. अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना हो रही है. कंटेस्टेंट्स को रोमांटिक टास्क दिए जा रहे हैं. जिसमें हदें पार हो रही हैं. एल्विश भी ट्रोल हो रहे हैं.
जियो हॉटस्टार के नए रियलिटी शो एंगेज्ड 2 ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है. शो के बोल्ड और एडल्ट कंटेंट की इंटरनेट पर आलोचना हो रही है. रियलिटी शो को जिया शंकर और एल्विश यादव होस्ट कर रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स को रोमांटिक टास्क दिए जा रहे हैं. इन टास्क को देखकर लगता है कि मेकर्स ने सीजन 2 में जमकर बोल्डनेस परोसने की ठानी है.
ट्रोल हुआ एल्विश का शो
इंटरनेट पर एक क्लिप वायरल हो रही है इसमें दो कंटेस्टेंट्स टास्क कर रहे हैं. ये टास्क थोड़ा बोल्ड है. कंटेस्टेंट को मुंह में बर्फ रखकर फीमेल खिलाड़ी को kiss करना है. वीडियो में कंटेस्टेंट पहले हसीना को गले पर kiss करता है. फिर जिया शंकर कहती हैं पैर पर भी kiss कर सकते हो. उसके बाद कंटेस्टेंट पैरों में kiss करता हुआ दिखा.
इसके बाद लड़की की बारी आती है. वो बर्फ मुंह में रखकर गर्दन से घुमाते हुए हाथों पर लेकर जाती है. ये पूरा रोमांटिक नजारा देख बाकी के कंटेस्टेंट आंखें खोलकर देखते हैं. इस क्लिप को देखने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं. लोगों ने एल्विश यादव को भी निशाने पर लिया है. उनका कहना है एल्विश के शो में ये कैसी चीप हरकतें हो रही हैं. लोगों ने शो को फूहड़ और अश्लील बताया है. टीआरपी के लिए मेकर्स का इस स्तर पर गिरना लोगों को रास नहीं आ रहा है. यूजर्स ने शो की आलोचना करते हुए इसे बंद करने की मांग की है.
एंगेज्ड का पहला सीजन उर्फी जावेद-हर्ष गुजराल ने होस्ट किया था. पहले सीजन में इतनी ज्यादा बोल्डनेस देखने को नहीं मिली थी. लेकिन एंगेज्ड 2 में तो सारी हदें पार होती दिख रही हैं. इससे पहले एजाज खान का रियलिटी शो भी विवादों में आया था. बोल्ड और अश्लील कंटेंट की वजह से इस शो को भी बंद किया गया था. देखना होगा एल्विश और जिया के इस शो में आगे और क्या सब देखने को मिलता है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












