
एल्विश यादव का पुलिस से हुआ आमना-सामना, फिर भी नहीं हुई गिरफ्तारी, अधिकारी ने बताई बड़ी वजह
AajTak
रेव पार्टी और उसमें सांपों के जहर के नशे के मामले में आरोपी यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) शनिवार को कोटा में देखा गया. चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार रोकी, जिसमें वो सवार था. हालांकि, इसके बाद पुलिस ने उसे जाना दिया. इसकी वजह भी पुलिस ने बताई है.
राजस्थान विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस रूटीन चेकिंग अभियान चला रही है. इसी कड़ी में शनिवार को कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक गाड़ी को रोका. गाड़ी में तीन से चार लोग सवार थे. इसमें से एक ने अपना नाम एल्विश यादव बताया. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे जाने दिया. पुलिस ने बताया है कि आखिर उन्होंने एल्विश को क्यों जाने दिया.
कोटा ग्रामीण के एडिशनल एसपी अरुण के मुताबिक, एल्विश यादव को पूछताछ के लिए रोका गया था. इसके बाद नोएडा के संबंधित थाने के डीसीपी और एसीपी से बात की गई. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो अभी वांटेड नहीं है. जांच चल रही है. इसके बाद हमने उसको छोड़ दिया.
वहीं, सुकेत थाना अधिकारी विष्णु ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते हुए रूटीन चेकिंग के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी को रोका गया था. उसमें तीन-चार लोग सवार थे. पूछताछ में एक ने अपना नाम एल्विश यादव बताया था. इस बाबत नोएडा पुलिस से बातचीत की गई. उनके द्वारा मिली जानकारी के बाद उसको छोड़ दिया गया है.
बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज की है. इस मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) भी आरोपी है. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ शामिल है.
मेनका गांधी के एनजीओ ने किया था स्टिंग ऑपरेशन
दरअसल, बीजेपी नेता मेनका गांधी के एनजीओ PFA (People for Animal) ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था. इसके बाद एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने नोएडा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें एल्विश का भी नाम है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











