
एल्विश की लाइफस्टाइल देखकर मांगे थे एक करोड़, पुलिस की गिरफ्त में आया रंगदारी मांगने वाला
AajTak
आरोपी की पहचान गुजरात के वडनगर के रहने वाले शाकिर मकरानी (24) के रूप में हुई है. मकरानी वडनगर में अपने पिता के साथ RTO एजेंट के रूप में काम करता है. असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी जल्द करोड़पति बनना चाहता था.
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने गुजरात के वडनगर से एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी शख्स एल्विश यादव की लाइफ स्टाइल से प्रभावित था और जल्द अमीर बनना चाहता था. इसलिए उसने व्हाट्सएप पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को धमकी दी थी.
आरोपी की पहचान गुजरात के वडनगर के रहने वाले शाकिर मकरानी (24) के रूप में हुई है. मकरानी वडनगर में अपने पिता के साथ RTO एजेंट के रूप में काम करता है. असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी जल्द करोड़पति बनना चाहता था. इसलिए उसने व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए एल्विश यादव और उसके मैनेजर से पहले 40 लाख रुपये और फिर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी.
आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम लाया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने किसी के कहने पर यह कॉल की थी और क्या उसके साथ रंगदारी मांगने में कोई और भी शामिल है. एल्विश यादव गुरुग्राम के रहने वाले हैं. उन्होंने सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी. वे हाल ही में विदेश दौरे पर थे.
पुलिस ने शिकायत के बाद बुधवार को आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था. जांच के दौरान पता चला कि यादव को व्हाट्सएप मैसेज भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर गुजरात से चल रहा है. इसके बाद गुजरात पुलिस की मदद से गुरुग्राम की सेक्टर 40 क्राइम यूनिट ने आरोपी शाकिर को वडनगर से गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने किसी महिला के नाम पर सिमकार्ड खरीदकर एल्विश से फिरौती मांगी थी.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











