
एलॉन मस्क के बेटे ने अपने नाम में जोड़ा 'चंद्रशेखर', इस भारतीय से है कनेक्शन
AajTak
एलॉन मस्की की गर्लफ्रेंड शिवॉन जिलिस ने केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- हाहा, हां, यह सच है. हम उसे शॉर्ट में शेखर कहकर बुलाते हैं. यह नाम हमारे बच्चों की विरासत और अद्भुत सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर के सम्मान में चुना गया था.
केंद्रीय आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर 'एआई सेफ्टी समिट' में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस समय यूके में मौजूद हैं. चंद्रशेखर ने इस दौरान टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क से मुलाकात की और उन्हें उनके बेटे के नाम को लेकर एक रोचक बात पता चली. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी. राजीव चंद्रशेखर बताया कि उन्हें एलॉन मस्क से पता चला कि उनके बेटे के मिडिल नेम में भी 'चंद्रशेखर' जुड़ा है.
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक मस्क के बेटे ने अपने नाम के बीच में 'चंद्रशेखर' नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर के सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर से प्रेरित होकर जोड़ा है. राजीव चन्द्रशेखर ने मस्क के साथ अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'देखिए, ब्रिटेन के बैलेचले पार्क में एआई सुरक्षा शिखर सम्मेलन में मैं किससे मिला. एलॉन मस्क ने मुझे बताया कि उनके और शिवॉन जिलिस (एलॉन मस्क की गर्लफ्रेंड) के बेटे के मिडिल नेम में 'चंद्रशेखर' है- जो उसने 1983 में फिजिक्स के लिए नोबेल पाने वाले प्रोफेसर एस. चंद्रशेखर से प्रभावित होकर रखा है.'
चंद्रशेखर के ट्वीट पर मस्क की गर्लफ्रेंड जिलिस ने दी प्रतिक्रिया
भारतीय मूल के एस्ट्रोफिजिसिस्ट (खगोल विज्ञानी) सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर ने तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं के सैद्धांतिक अध्ययन के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीता था. शिवॉन जिलिस ने चन्द्रशेखर के पोस्ट पर जवाब दिया, 'हाहा, हां, यह सच है. हम उसे शॉर्ट में शेखर कहकर बुलाते हैं. यह नाम हमारे बच्चों की विरासत और अद्भुत सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर के सम्मान में चुना गया था.' जिलिस कनैडियन मूल की एक वेंचर कैपिटलिस्ट हैं.
Look who i bumped into at #AISafetySummit at Bletchley Park, UK.@elonmusk shared that his son with @shivon has a middle name "Chandrasekhar" - named after 1983 Nobel physicist Prof S Chandrasekhar pic.twitter.com/S8v0rUcl8P

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











