
'एलॉन मस्क की मां' बनकर मचाई लूट, झांसे में आए पूर्व पायलट से ठगे 72 लाख
AajTak
फरीदाबाद में आया साइबर ठगी का मामला आपको हैरान करने वाला है. यहां प्रॉफिट का लालच देने के साथ-साथ साइबर ठगों ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क के नाम का भी इस्तेमाल करते हुए एक पूर्व पायलट के साथ 72 लाख रुपए से ज्यादा के साइबर फ्रॉड को अंजाम दे डाला है.
साइबर ठग लगातार अपनी नई-नई स्कीमों से लोगों के साथ फ्रॉड करते रहते हैं. लेकिन फरीदाबाद में आया साइबर ठगी का यह मामला आपको हैरान कर देगा क्योंकि यहां प्रॉफिट का लालच देने के साथ-साथ साइबर ठगों ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क के नाम का भी इस्तेमाल करते हुए एक पूर्व पायलट के साथ 72 लाख रुपए से ज्यादा के साइबर फ्रॉड को अंजाम दे डाला है.
फरीदाबाद निवासी पूर्व कमर्शियल पायलट शक्ति सिंह लुंबा ने बताया कि उनका एक्स पर अकाउंट है. उसके माध्यम से जनवरी 2024 में उनसे एक शख्स ने संपर्क किया और खुद को एलॉन मस्क की कंपनी का मैनेजर बताया. यह अकाउंट ऐना शेरमेन के नाम से था. ऐना शेरमेन ने ही लुंबा को एक्स पर बने एक अकाउंट मेई मास्क को फॉलो करने के लिए कहा. साथ ही पायलट को बताया गया कि यह मेई मस्क कोई और नहीं बल्कि इलोन मस्क की मां हैं.
मेई ने भी एक्स पर बातचीत के दौरान खुद को एलॉन मस्क की मां बताया था. इसी बीच ऐना शेरमेन ने लुंबा को लालच दिया कि अगर वह एलॉन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स और टेस्ला में शेयर खरीदते हैं तो वह उनकी मुलाकात एलॉन मस्क से करवा सकती हैं जब वह भारत आएंगे. लुंबा के मुताबिक वह झांसे में आ गए और उन्होंने निवेश के लिए ठगों को पैसे देने शुरू कर दिए. सबसे पहले उन्होंने 2.91 लाख रुपए निवेश किए. इसके बाद उन्हें धोखे में रखते हुए लगातार कहा गया कि आपके पैसे बढ़ रहे हैं आप और निवेश कीजिए.
इसी दौरान किसी शख्स ने खुद को एलॉन मस्क बताते हुए उन्हें रोलेक्स वॉच की फोटो भेज कर कहा कि यह आपको भेजने वाले हैं. इसी लालच में लुंबा लगातार निवेश की रकम बढ़ाते गए और निवेश की रकम 72 लाख 16 हजार पहुंच गई. जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्हें कहा गया कि कंपनी का अकाउंट फ्रीज हो गया है. एलॉन मस्क जल्दी भारत आने वाले हैं तब वह उनसे मिलकर खुद उनके पैसे लौटा देंगे. लेकिन जब उन्होंने पैसे नहीं मिले तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और फिर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी.
इस मामले में फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में एनआईटी साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







