
एलन मस्क ने 5 साल की उम्र में किया था ये कारनामा, लोगों ने बताया Miracle, मां ने बताई Story
AajTak
Elon Musk Story: एलन मस्क की मां ने उनका एक वीडियो रीट्वीट कर अपने बेटे के बचपन की कहानी बताई है. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि उस वक्त एलन पांच साल के थे. तब जो हुआ उससे आज भी लोग हैरान हैं.
एलन मस्क आज के वक्त में बेशक दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. वो स्पेसएक्स और टेस्ला कंपनी के सीईओ भी हैं. लेकिन बचपन में वो भी बाकी बच्चों की तरह ही शैतानी किया करते थे. एक बार तो उन्होंने अपनी मां मेय मस्क को काफी डरा दिया था.
उन्होंने ये कहानी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. कहानी तब की है, जब एलन महज पांच साल के थे. उन्हें शहर के दूसरी ओर अपने कजिन्स के साथ खेलने की इजाजत नहीं मिली थी.
बस इसी बात से वो इतना नाराज हो गए, कि अपनी नैनी (आया) की नजरों से बचकर घर से बाहर निकल गए. वो सड़कों पर घूमने लगे.
ये कहानी एक बार फिर तब सामने आई, जब Technodoge नाम के सोशल मीडिया यूजर ने एक पुराना वीडियो शेयर किया. जिसमें मस्क इसी घटना के बारे में बताते दिख रहे हैं.
इस वीडियो में मस्क कहते हैं कि एक बार उन्हें उनके कजिन्स के साथ दोपहर में खेलने से मना कर दिया गया था.इससे वो खुश नहीं थे और नैनी से दूर चले गए और शहर के अलग अलग रास्तों पर घूमने लगे.
इतनी कम उम्र में ऐसा करना एलन मस्क के लिए काफी खतरनाक था. उनके अपहरण होने की आशंका थी. कोई कार से टक्कर मार सकता था. वो उस वक्त ठीक से पढ़ भी नहीं पाते थे. मगर फिर भी शहर की अलग अलग गलियों से होते हुए घर तक पहुंच गए थे.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










