
एलओसी पर बंदूकें खामोश, मगर कश्मीर में आतंकवाद फैलाने में जुटा है पाकिस्तान
Zee News
पिछले महीने, 24 आतंकवादियों ने निकियाल में प्रशिक्षण शुरू किया था, जिनमें चार आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से, 10 एआई बद्र से और 10 लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से हैं, जो कि घुसपैठ की तैयारी कर रहे हैं.
नई दिल्ली: भारतीय और पाकिस्तानी बलों के बीच फरवरी में समझौता होने के बाद से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन की एक भी घटना नहीं हुई है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि घाटी में इस साल 1 जून तक 48 आतंकवादी मारे गए. पिछले साल 1 जून तक घाटी में कुल 60 आतंकियों को ढेर किया गया था. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक मारे गए आतंकवादियों की घटनाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण हैं. सुरक्षा एजेंसियों के पास मौजूद आंकड़े बताते हैं कि 2020 में कुल 221 आतंकवादी मारे गए थे, जबकि 2019 में 158 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








