
एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट के बिज़नेस क्लास में मिला चीटियों का झुंड, विमान में बैठे थे भूटान के प्रिंस
ABP News
उस विमान के स्थान पर दूसरे बोइंग 787-8 विमान को तैनात किया गया. एयर इंडिया ने इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए पीटीआई के अनुरोध का जवाब नहीं दिया.
नई दिल्ली: एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान सोमवार को दोपहर दो बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई हवाई) एयरपोर्ट से रवाना होने वाली थी, लेकिन बिजनेस क्लास में चींटियों का झुंड मिलने के कारण इसमें तीन घंटे से भी अधिक की देरी हुई. बिज़नेस क्लास में भूटान के प्रिंस भी बैठे हुए थे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एआई-111 उड़ान दिल्ली हवाईअड्डे से पूर्व निर्धारित समय दोपहर दो बजे के बदले शाम में करीब पांच बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई. सूत्रों के मुताबिक विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले बिजनेस क्लास में चींटियां मिलीं.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












