
'एयरपोर्ट की तर्ज पर हो संसद की सुरक्षा ...MPs के लिए अगल एंट्री गेट', विपक्षी सांसदों की स्पीकर से मांग
AajTak
स्पीकर ओम बिरला ने विजिटर गैलरी पास को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया. इसके अलावा गैलरी में पहली पंक्ति को खाली रखने, और दूसरी पंक्ति से आगंतुकों को बैठाने पर भी चर्चा हुई. स्पीकर ने सांसदों को आश्वासन दिया कि वह दिल्ली पुलिस के लगातार संपर्क में हैं और कहा कि संसद की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है.
संसद की सुरक्षा उल्लंघन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में विपक्षी सांसदों ने पार्लियामेंट की सिक्योरिटी एयरपोर्ट की तर्ज पर करने की मांग स्पीकर से की. सांसदों ने अध्यक्ष को यह भी बताया कि गैस कनस्तर लेकर चैंबर में कूदने वाले दोनों आरोपी अपने निर्धारित समय के बाद भी विजिटर गैलरी में रुके रहे.
सांसदों ने स्पीकर को बताया कि आरोपियों सागर शर्मा और मनोरंजन डी के लिए विजिटर गैलरी में रहने का आवंटित समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक था, लेकिन ये दोनों कम से कम आधे घंटे अतिरिक्त रुकने में कामयाब रहे. यह एक महत्वपूर्ण उल्लंघन है, क्योंकि आगंतुकों को आम तौर पर उनके आवंटित समय के समाप्त होने से 5 मिनट पहले गैलरी छोड़ने के लिए कह दिया जाता है.
विजिटर गैलरी की पहली पंक्ति अब खाली रहेगी स्पीकर ओम बिरला ने विजिटर गैलरी पास को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया. इसके अलावा गैलरी में पहली पंक्ति को खाली रखने, और दूसरी पंक्ति से आगंतुकों को बैठाने पर भी चर्चा हुई. स्पीकर ने सांसदों को आश्वासन दिया कि वह दिल्ली पुलिस के लगातार संपर्क में हैं और कहा कि संसद की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है. विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को यह भी बताया कि फिलहाल सुरक्षाकर्मियों की कमी है. सांसदों के मुताबिक कम से कम 150 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जानी चाहिए.
अब मकर द्वार का इस्तेमाल सिर्फ सांसद ही करेंगे
विपक्षी दलों ने स्पीकर को सुझाव दिया कि सांसदों के लिए एक अलग प्रवेश द्वार होना चाहिए. वर्तमान में, 'मकर द्वार' का उपयोग सांसदों, अतिथियों और संसद कर्मचारियों द्वारा संसद के अंदर प्रवेश के लिए किया जाता है, जिससे भीड़भाड़ बढ़ जाती है. अब से 'मकर द्वार' का उपयोग विशेष रूप से सांसदों द्वारा किए जाने की उम्मीद है. बैठक के दौरान, विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं ने अध्यक्ष से पूछा कि भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने सागर शर्मा को विजिटर गैलरी में प्रवेश के लिए पास जारी करवाया था.
सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








