
एपस्टीन फाइल्स में ट्रंप का नाम होने का दावा करने वाली पोस्ट एलन मस्क ने की डिलीट, क्या दोनों में हो गई सुलह?
AajTak
ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें मस्क से बात करने में विशेष रूप से कोई दिलचस्पी नहीं है, उन्होंने दावा किया कि मस्क अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं. एलन मस्क ने X पर एक पोस्ट में यह भी दावा किया था कि अगर वह नहीं होते तो डोनाल्ड ट्रंप चुनाव नहीं जीत पाते और रिपब्लिकन पार्टी के सिर्फ 50 से 60 सदस्य सीनेट में होते.
टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने अपना वह X पोस्ट डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन (10 अगस्त, 2019 को मौत हो गई थी) के मामले से संबंधित फाइलों में था. मस्क का यह कदम ट्रंप के साथ संभावित समझौते का संकेत देता है, क्योंकि कुछ दिन पहले दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक हुई थी. पिछले महीने, अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) से इस्तीफा दे दिया था. 'बिग ब्यूटीफुल बिल' (स्पेंडिंग बिल) और टैक्स कट को लेकर ट्रंप के साथ उनका टकराव चल रहा है.
मस्क ने गुरुवार को ट्रंप पर आरोप लगाया कि उनका नाम सीलबंद एपस्टीन फाइलों में था. उन्होंने आरोप लगाया कि यही वास्तविक कारण था कि इन फाइलों को कभी जारी नहीं किया गया. उन्होंने अब डिलीट हो चुकी X पोस्ट में कहा, 'अब समय आ गया है कि बहुत बड़ा बम गिराया जाए. डोनाल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल्स में है. यही असली कारण है कि उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है. आपका दिन शुभ हो, डीजेटी!' इसके बाद मस्क ने एक दूसरी पोस्ट डाली, जिसे भी उन्होंने डिलीट कर दिया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'इस पोस्ट (ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल्स में होने वाले पोस्ट) को भविष्य के लिए सेव कर लें. सच्चाई सामने आ जाएगी.'
यह भी पढ़ें: ट्रंप-मस्क की महाटक्कर: EV, NASA पर घमासान, क्या मस्क बनाएंगे नई अमेरिकी पार्टी?
ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें मस्क से बात करने में विशेष रूप से कोई दिलचस्पी नहीं है, उन्होंने दावा किया कि मस्क अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं. पिछले वर्ष रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के दोहरे प्रयास के बाद मस्क ने उनके प्रेसिडेंशियल कैम्पेन की फंडिंग की थी. एलन मस्क ने X पर एक पोस्ट में यह भी दावा किया था कि अगर वह नहीं होते तो डोनाल्ड ट्रंप चुनाव नहीं जीत पाते और रिपब्लिकन पार्टी के सिर्फ 50 से 60 सदस्य सीनेट में होते. उन्होंने ट्रंप को एहसान फरामोश भी बताया था. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने ईवी मैंडेट में कटौती का ऐलान किया है, इसलिए ट्रंप उनके खिलाफ हो गए हैं, क्योंकि इस फैसले का सीधा प्रभाव उनकी कंपनी टेस्ला पर पड़ेगा.
एपस्टीन फाइल्स क्या है?

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











