
एनिमल शेल्टर होम से 110 बकरे-बकरियां गायब, मैनेजर बोला- सबकी मौत हो गई
AajTak
जून 2021 में नोएडा पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत 110 बकरे-बकरियां बरामद की थीं. जिनको सेक्टर 94 स्थित एनिमल शेल्टर होम भेज दिया था. अब जब कोर्ट ने जानवरों को वापस उसके मालिक को देने का आदेश दिया तो कहा गया कि सभी की मौत हो गई है.
नोएडा के शेल्टर होम से 110 बकरे बकरियां गायब होने का मामला सामने आया है. इन्हें थाना सेक्टर 20 पुलिस ने पिकअप वाहन से बरामद किया था.
इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी सभी को सेक्टर 94 स्तिथ शेल्टर होम भेज दिया था. मामले को लेकर जिला न्यायालय मे केस चल रहा था. कोर्ट ने पुलिस से कहा कि सभी बकरे-बकरियों को उनके मालिक को वापस लौटा दिया जाए.
मगर, हैरानी तब हुई जब शेल्टर होम ने पुलिस से कह दिया कि सभी बकरे-बकरियां मर गई हैं. इसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस ने शेल्टर के मैनेजर योगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
साल 2021 में बरामद किए थे बकरी-बकरे
नोएडा पुलिस ने जून 2021 में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत थाना क्षेत्र 20 क्षेत्र से 110 बकरे बकरियों से भरा पिकअप वाहन पकड़ा था. पुलिस ने चालक औरैया निवासी संतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सभी बकरी और बकरियों को सेक्टर 94 स्थित एनिमल शेल्टर होम भेज दिया था.
तब से मामला कोर्ट में चल रहा है. अब जिला न्यायालय ने मामले को लेकर नोएडा पुलिस से सभी बकरियों को मालिक को देने के लिए कहा है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







