
'एनिमल' में हुई गलती, डायरेक्टर ने खुद किया रिवील, बोले- मैं ट्रैक से भटक गया था..
AajTak
'एनिमल' फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इससे पहले संदीप ने फिल्म में हुई मिस्टेक को लेकर बात की. डायरेक्टर ने बताया कि वो इस पर काम कर रहे हैं. फिल्म को एडिट करते हुए कुछ गलतियां हो गई थीं, जो बाद में दिखीं. इसे वो ओटीटी पर रिलीज करने से सुधार लेंगे.
संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के खूब चर्चे हैं. फिल्म को लेकर जितना बवाल हुआ, उतने ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड भी टूटे. रिलीज के 20 दिन बाद डायरेक्टर ने चुप्पी तोड़ी और सभी विवादों का जवाब दिया. अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार एंट्री मारने के लिए तैयार है.
इस ग्रैंड रिलीज से पहले संदीप ने फिल्म की कुछ डिटेलिंग को लेकर बात की. डायरेक्टर ने एडमिट किया कि फिल्म में उनसे कुछ चूक हुई थी, जिसे वो ओटीटी पर रिलीज करने से सुधार लेंगे.
फिल्म में थी गलती
संदीप ने कोमल नाहटा से बातचीत में बताया कि थियेट्रीकल वर्जन में साउंड, कॉस्ट्यूम, मेकअप को लेकर कुछ गलतियां थीं. संदीप ने कहा- मुझे नहीं पता ये कैसे हुआ. दरअसल, फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज हुई है. तो शायद मैं ट्रैक से भटक गया कि किस भाषा का मैंने चेन्नई में बैठकर चेक कर रहा था. पिछले 20 दिन बहुत भयानक थे. हम 3-4 दिन तक मिक्सिंग रूम में ही सोए थे. मुझे एक हफ्ता और रुकना चाहिए था.
ओटीटी पर रिलीज करने से पहले इस मिस्टेक्स को करेक्ट करने को लेकर संदीप ने कहा- मैं उन वर्जन को एडिट कर रहा था, क्योंकि 1-2 शॉट्स में कुछ समस्याएं थीं. मैं अब एक ही टेक से अलग और कुछ और शॉट्स का यूज कर रहा हूं. एक बात जो मुझे लगी कि मुझे 3 घंटे 21 मिनट के बजाय 3 घंटे 30 मिनट छोड़ देना चाहिए था. मुझे नहीं पता कि मैंने उन 8-9 मिनटों को क्यों एडिट किया. अब, मैं उन 5-6 मिनट का इस ओटीटी वर्जन में यूज करूंगा.
इससे पहले बॉबी देओल भी रिवील कर चुके हैं कि फिल्म में उनका और रणबीर का एक किसिंग सीन था. लेकिन फाइनल एडिट से पहले संदीप ने उन्हें कट कर दिया था. इसका खुलासा करते हुए संदीप ने बताया था कि हां ऐसा एक सीन था. जहां बॉबी रणबीर को गाल पर किस करता है. और कहता है भाई मैं अपने पापा के साथ एक दिन भी नहीं बिता पाया. फिर वो वापस जाता है और अपने पैंट की जिप ओपन करता है. वो सीन बहुत जबरदस्त शूट हुआ था, लेकिन बॉबी का बोलना जिप वाले सीन को खराब कर रहा था. इसलिए मैंने उसे हटा दिया था.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










