
'एनिमल पार्क' में साथ आएंगे कबीर सिंह-रणविजय? Shahid Kapoor ने दिया जवाब
AajTak
'एनिमल' से पहले वांगा ने शाहिद कपूर के साथ मिलकर 'कबीर सिंह' बनाई थी. 'एनिमल' की रिलीज के साथ संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल पार्क' नाम की नई फिल्म का ऐलान भी किया था. ऐसे में शाहिद कपूर से इसमें काम करने को लेकर सवाल किया गया.
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' अभी तक चर्चा में है. 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था, तो कई ने इसकी आलोचना भी की. अब ये मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है, जिसके चलते एक बार फिर इसपर बातचीत शुरू हुई है. फिल्म में वायलेंस और मिसोजिनी दिखाने से बहुत से दर्शकों ने आपत्ति जताई है.
साथ आएंगे शाहिद-रणबीर?
'एनिमल' से पहले वांगा ने शाहिद कपूर के साथ मिलकर 'कबीर सिंह' बनाई थी. उस फिल्म में भी मिसोजिनी और वायलेंस दिखाने को लेकर डायरेक्टर और स्टार्स को आलोचना का सामना करना पड़ा. 'एनिमल' की रिलीज के साथ संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल पार्क' नाम की नई फिल्म का ऐलान भी किया था. ऐसे में शाहिद कपूर से इसमें काम करने को लेकर सवाल किया गया.
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ऐसे में उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वांगा के यूनिवर्स में दिखे उनके किरदार कबीर सिंह और रणबीर के किरदार रणविजय के 'एनिमल पार्क' में साथ नजर आने की उम्मीद की जा सकती है.
शाहिद ने जवाब में कहा कि कबीर और रणविजय के साथ आने के आसार उन्हें कम लगते हैं. लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा, 'बहुत-सी चीजें ऑडियंस के लिए काफी उत्साह भरी होती हैं. सच में... ये मेरे हाथ में नहीं हैं और ये आसान भी नहीं है, क्योंकि दोनों अलग यूनिवर्स के किरदार हैं.'
आगे उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा कुछ हो जाता है तो बढ़िया होगा लेकिन क्या ये सही में मुमकिन है? क्या ये किया जा सकता है? ये कब होगा? इसमें बहुत सारी प्रैक्टिकल चीजें हैं जो की जाती हैं.' इस मौके पर शाहिद कपूर ने अपनी वेब सीरीज 'फर्जी' के सेकेंड सीजन को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि ऑडियंस भूल जाती है कि मेकर्स के पास और भी प्रोजेक्ट्स हैं, जिनके चलते चीजें डिले हो जाती हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










