
एड ब्लॉकर वाले यूजर्स की खैर नहीं! YouTube ने ये चीजें दिखाना कर दिया बंद, लोग कर रहे शिकायत
ABP News
रेडिट और एक्स पर कई यूजर्स ने शिकायत की एड ब्लॉकर वाले डिवाइसेस पर यूट्यूब ने कमेंट और वीडियो डिस्क्रिप्शन दिखाना बंद कर दिया है. बता दें कि यूट्यूब एड ब्लॉकर के खिलाफ सख्ती बरतती आ रही है.
YouTube ने पिछले कुछ समय से एड ब्लॉकर के खिलाफ जंग छेड़ रखी है. अब इस सख्ती को और बढ़ाते हुए यूट्यूब ने एड ब्लॉकर यूज करने वाले यूजर्स को कमेंट और वीडियो डिस्क्रिप्शन दिखाना बंद कर दिया है. रेडिट और एक्स पर कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की है. बता दें कि यूट्यूब अधिक से अधिक लोगों को अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की तरफ पुश करना चाहती है. अभी हाल ही में कंपनी ने यूट्यूब म्यूजिक पर आने वाले लिरिक्स को भी प्रीमियम फीचर में एड कर दिया है. अभी तक यह फ्री था.
कमेंट दिखने हुए बंद
पिछले कुछ दिनों से रेडिट और एक्स पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि उन्हें वीडियो के नीचे कमेंट नहीं दिख रहे. वीडियो पर कमेंट एक्टिवेटेड होने के बाद भी एड ब्लॉकर यूज करने वाले यूजर्स को 'कमेंट्स आर टर्न्ड ऑफ' का मैसेज दिखाया जा रहा है. सी तरह कई यूजर्स ने दावा किया है कि उन्हें वीडियो डिस्क्रिप्शन भी नहीं दिख रहा है. जब उनका एड ब्लॉक इनेबल होता है तो डिस्क्रिप्शन लोड नहीं होता. यूजर्स ने बताया कि एड ब्लॉकर को डिसेबल करते ही कमेंट्स और वीडियो डिस्क्रिप्शन नजर आने लगता है.
Youtube की तरफ से नहीं आया जवाब













