
'एडल्ट साइट्स खंगाल रहा तालिबान, बना रहा सेक्स वर्कर्स की लिस्ट'
AajTak
तालिबान ऐसे सेक्स वर्कर और वेश्यालय की लिस्ट बना रहा है जो बीते 20 सालों में वहां बने हैं और ऐसी लड़कियों का वीडियो बनाकर एडल्ट साइट्स पर डाला गया है. द सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक अफगान वेश्याओं वाले वीडियो कई अश्लील साइटों पर मौजूद हैं जिसे तालिबानी जिहादियों द्वारा खोजा जा रहा है.
अफगानिस्तान पर पूरी तरह कब्जा करने के बाद अब आतंकी संगठन तालिबान वहां अपनी सरकार बनाने में जुटा हुआ है. अफगानिस्तान में महिलाओं की हालत को देखते हुए तालिबान बार-बार उन्हें सभी जरूरी अधिकार दिए जाने का आश्वासन दे रहा है लेकिन यह महज दिखावा ही साबित हो रहा है. सत्ता हासिल करने के बाद तालिबान अब एडल्ट साइट्स खंगाल रहा है और अफगानी सेक्स वर्कर्स की लिस्ट तैयार कर रहा है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) तालिबान ऐसे सेक्स वर्कर और वेश्यालय की लिस्ट बना रहा है जो बीते 20 सालों में वहां बने हैं और ऐसी लड़कियों का वीडियो बनाकर एडल्ट साइट्स पर डाला गया है. द सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक अफगान वेश्याओं वाले वीडियो कई अश्लील साइटों पर मौजूद हैं जिसे तालिबानी जिहादियों द्वारा खोजा जा रहा है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) द सन ने अपने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि तालिबान अब इन वेश्याओं को सार्वजनिक रूप से सजा देने या फिर खुद के आनंद के लिए और उन्हें अपमानित करने के लिए ऐसा कर रहा है जो वहां इन महिलाओं को नरक जैसी स्थिति में ढकेल देगा. सूत्र ने दावा किया की ऐसी महिलाओं को "सिर काटने, पत्थर मारने या लटकाए जाने जैसी सजा से पहले तालिबानी लड़ाकों के द्वारा सामूहिक बलात्कार का सामना करना पड़ता है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










