
एडमिट कार्ड भेजा, एग्जाम कराया, ट्रेनिंग तक दिलवाई... शिल्पा और पूजा के चंगुल में फंसा बेरोजगार लड़का, गंवाए ₹1.55 लाख
AajTak
Lucknow Job Fraud: पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों में शिल्पा और पूजा के अलावा अजमेर का दिनेश जाट, दिल्ली का राहुल कुमार, महाराष्ट्र का सुमित समेत कई लोग शामिल हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला जॉब फ्रॉड मामला सामने आया है, जिसमें शिल्पा और पूजा नाम की दो मुख्य जालसाज महिलाओं ने एक युवक को शिपिंग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1.55 लाख की ठगी कर ली. इसके लिए जालसाजों ने फर्जी परीक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगे फर्जी प्रवेश पत्र का इस्तेमाल किया.
सुल्तानपुर के सराय अंचल पखरौली निवासी शुभम गौतम ने बताया कि नौकरी की तलाश के दौरान उसे दिसंबर 2023 में शिल्पा और पूजा नाम की दो महिलाओं का फोन आया, जिन्होंने खुद को 'North India Marine Academy and Management Services, Haryana' की कर्मचारी बताया.
दिसंबर 2023 में फोन करके शुभम से दस्तावेज और फीस जमा कराई गई. शुभम को एक लिंक भेजा गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाला फर्जी प्रवेश पत्र था. इसके बाद 4 फरवरी 2024 को लखनऊ के आलमबाग स्थित आरएएस एकेडमी इंटर कॉलेज में फर्जी परीक्षा भी आयोजित कराई गई.
मेडिकल, ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे ₹1.55 लाख
परीक्षा के बाद जालसाजों ने शुभम को चयनित होने का झांसा दिया और उससे मेडिकल टेस्ट, ट्रेनिंग और अन्य खर्च के नाम पर कई बार में ₹1.55 लाख वसूल लिए. ट्रेनिंग के दौरान जब शुभम को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने पैसे वापस मांगे. आरोप है कि आरोपितों ने न केवल रकम लौटाने से इनकार किया, बल्कि धमकी और मारपीट भी की.
कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज परेशान होकर पीड़ित ने पहले चिनहट पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश पर चिनहट थाने में मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश जारी है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









