
एटा पुलिस की फर्जी मुठभेड़! दारोगा और 2 सिपाहियों के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी के लिए दबिश
AajTak
नामजद आरोपी पुलिसकर्मी शैलेंद्र सिंह और संतोष सिंह के अलावा शराब माफिया बंटू यादव के घर पुलिस ने देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी की. हालांकि, फर्जी मुठभेड़ कांड के आरोपी गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गए हैं. फिलहाल पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.
यूपी के एटा जिले में फर्जी मुठभेड़ मामले में पुलिसकर्मियों पर अब प्रशासन एक्शन मोड में है. मामले में नामजद आरोपी पुलिसकर्मी शैलेंद्र सिंह और संतोष सिंह के अलावा शराब माफिया बंटू यादव के घर पुलिस ने देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी की. हालांकि, फर्जी मुठभेड़ कांड के आरोपी गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गए हैं. फिलहाल पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. आपको बता दें कि एटा देहात कोतवाली पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने ढाबा मालिक के भाई समेत करीब 10 लोगों को फर्जी मुठभेड़ में जेल भेज दिया. इनपर आर्म्स एक्ट, गांजा व अवैध शराब की धाराएं भी लगा दीं. पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच हुई तो पूरा मामले की हकीकत सामने आ गई. जांच में पूरा मामला फर्जी निकला.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









