
एग्रीकल्चर, मेडिकल जैसे क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करेंगे भारत और यूक्रेन, PM मोदी और जेलेंस्की के बीच हुए 4 समझौते
AajTak
भारत और यूक्रेन के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं. दोनों देश एग्रीकल्चर और फूड इंडस्ट्री के क्षेत्र में सहयोग पर, मेडिकल प्रोडक्ट्स रेगुलेशन के क्षेत्र में सहयोग पर, हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स के कार्यान्वयन के लिए भारतीय मानवीय अनुदान सहायता पर और 2024-2028 के लिए सांस्कृतिक सहयोग कार्यक्रम के लिए सहमत हुए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन का दौरा किया. उन्होंने कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमर जेलेंस्की से मुलाकात की. पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत शांति स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाएगा. इस दौरान दोनों देशों के बीच चार समझौतों (MoU) पर साइन हुए.
भारत और यूक्रेन के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं. दोनों देश एग्रीकल्चर और फूड इंडस्ट्री के क्षेत्र में सहयोग पर, मेडिकल प्रोडक्ट्स रेगुलेशन के क्षेत्र में सहयोग पर, हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स के कार्यान्वयन के लिए भारतीय मानवीय अनुदान सहायता पर और 2024-2028 के लिए सांस्कृतिक सहयोग कार्यक्रम के लिए सहमत हुए हैं.
पीएम मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात
यूक्रेन के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास मैरिंस्की पैलेस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात हुई. जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, 'युद्ध की विभीषिका से दुख होता है. युद्ध बच्चों के लिए विनाशकारी है.' प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और यूक्रेन के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है.
उन्होंने कहा, 'युद्ध से समस्या का समाधान नहीं होता है. बातचीत और कूटनीति से समस्या हल होती है. दोनों पक्ष आपस में बातचीत शुरू करें. बिना समय गंवाए रूस-यूक्रेन बात करें. शांति के प्रयास में भारत सक्रिय भूमिका निभाएगा.' पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध में भारत का रुख कभी भी न्यूट्रल नहीं था बल्कि वह हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है.
यूक्रेन पहुंचने वाले पहले भारतीय पीएम

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









