
एक AI ने अमेरिका में मचाया हाहाकार, मार्केट से साफ हुए 26 हजार अरब रुपये से ज्यादा
AajTak
अमेरिकी शेयर मार्केट एक AI टूल की एंट्री से हिल गया है. इसकी वजह Anthropic का नया AI टूल है, जो दूसरे AI से हटकर काम करता है. जहां अब तक मार्केट में आने वाले ज्यादातर टूल्स का फोकस कोडिंग जैसे कामों पर था. ये टूल नॉन-कोडिंग वर्क्स को टार्गेट करता है. इसकी मदद से कंपनियां कई टास्क को ऑटोमेट कर सकती हैं.
Anthropic ने हाल में ही कुछ AI प्लगइन्स को लॉन्च किया है. इन प्लगइन की वजह से मार्केट से 285 अरब डॉलर (लगभग 26,129 अरब रुपये) साफ हो गए हैं. इस AI टूल का असर सबसे ज्यादा सॉफ्टवेयर, लीगल टेक और फाइनेंशियल सर्विसेस वाले स्टॉक्स पर पड़ा है. AI की दुनिया में Anthropic को Claude चैटबॉट के लिए जाना जाता है.
कंपनी ने 11 ओपन सोर्स प्लगइन्स को लॉन्च किया है, जो Claude कोवर्क टूल्स के साथ काम करेंगे. इन टूल्स को 30 जनवरी को लॉन्च किया गया है. इसमें से एक टूल लीगल वर्कफ्लो को टार्गेट करता है और इसकी वजह से ही मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है.
Anthropic का Claude Cowork एक एजेंटिक AI असिस्टेंट है, जिसे कंपनी ने जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया था. जैसे तमाम AI टूल्स का इस्तेमाल लोग कोड्स लिखने के लिए करते हैं, उसी तरह से इन टूल्स का इस्तेमाल नॉन-कोडिंग काम को करने के लिए किया जा सकता है.
ये टूल्स फाइल्स को पढ़ना, फोल्डर्स को ऑर्गेनाइज करना, डॉक्यूमेंट्स ड्राफ्ट करना और यूजर के लिए मल्टी-स्टेप टास्क को पूरा कर सकते हैं. इन प्लगइन्स का ऐलान पिछले हफ्ते शुक्रवार को किया गया था. इनकी मदद से कंपनियां Anthropic के Claude AI को किसी खास काम के लिए टेलर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या है AI का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Moltbook?
किसी काम को कैसे करना है, किसी टूल और डेटा का इस्तेमाल करना है और किन काम को ऑटोमेट करना है, ये सब तय करते हुए कंपनियां इन टूल्स को इस्तेमाल कर पाएंगी. इसका असर उन कंपनियों के स्टॉक पर पड़ा है, जो ये काम किया करती थी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








