
एक हाथ में डंडा, दूसरे से पत्थरबाजी... महू में जीत के जश्न में हिंसा फैलाने वालों का सामने आया CCTV फुटेज
AajTak
इंदौर के महू में देर रात आईसीसी (ICC) चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के जश्न में निकाली जा रही रैली पर पथराव कर दिया. जिससे कई लोग घायल हो गए. इसी बीच पथराव करते पत्थरबाजों का CCTV भी सामने आ गया है.
आईसीसी (ICC) चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के जश्न में देशभर में रैली निकाली गई थी. इसी तरह मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में भी देर रात जश्न की रैली निकाली गई थी. लेकिन रैली जैसी ही एक मस्जिद के पास पहुंची, वैसे ही असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. जिससे कई लोग घायल हो गए. वहीं, इस दौरान वहां खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई और कई दुकानों में आग भी लगा दी गई. अब इस पथराव का CCTV भी सामने आ गया है.
एक हाथ में डंडा और दूसरे से करते दिखे पत्थरबाजी
वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में असामजिक तत्व सड़क पर जुटे हैं. साथ ही असामजिक तत्वों की भीड़ ने कपड़ों से अपना मुंह भी छिपाकर रखा था. वहीं, भीड़ में जितने लोग हैं, सभी के एक हाथ में डंडा है. जबकि दूसरे हाथ से वे पत्थर उठा-उठाकर जश्न की रैली में शामिल लोगों को मार रहे हैं.
इस दौरान पथराव करने वालों में से 4-6 लोग मार्केट के बाहर खड़ी दोपहिया वाहनों के पास पहुंच गए और डंडों से खड़े हुए वाहन तोड़ने लगे. वहीं, इस बीच कई और असामजिक तत्व वहां पहुंच गए और तोड़े गए वाहनों में आग लगा दिया. हालांकि, ये अराजक तत्व यहीं नहीं रुके और पास में खड़ी एक कार में तोड़फोड़ करने के बाद उसे भी आग के हवाले कर दिया.
अभी नियंत्रण में है स्थिति
हिंसा को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस उप महानिरीक्षक अग्रवाल ने बताया कि झड़प की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया. मौके पर पुलिस बल तैनात है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











