
एक हफ्ते में पेट्रोल 60 रुपये हुआ महंगा, फिर भी शेखी बघार रहा पाकिस्तान
AajTak
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के कार्यवाहक गवर्नर का कहना है कि पाकिस्तान श्रीलंका नहीं है और न ही उसकी हालत श्रीलंका जैसी हो रही है. उनका कहना है कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है और कोविड ने उसकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया. उन्होंने पाकिस्तान सरकार का बचाव किया है और कहा है कि पाकिस्तान ने कोविड को ठीक ढंग से संभाला है.
पाकिस्तान आर्थिक कंगाली झेल रहा है और उसका विदेशी मुद्रा भंडार खाली होने के कगार पर है. विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण पाकिस्तान अपने कर्जों को चुका पाने की स्थिति में भी नहीं है. विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अगर पाकिस्तान को जल्द ही विदेशों से आर्थिक मदद नहीं मिली तो वो श्रीलंका की तरह दिवालिया हो जाएगा. लेकिन पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के कार्यवाहक गवर्नर मुर्तजा सैयद का कहना है कि पाकिस्तान श्रीलंका नहीं है और न ही उसकी स्थिति श्रीलंका के जैसी हो रही है.
श्रीलंका 1948 में अपनी आजादी के बाद से अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है. देश में विदेशी मुद्रा का भंडार खाली हो गया है जिससे वो भोजन, ईंधन, दवाओं आदि आवश्यक वस्तुओं का आयात नहीं कर पा रहा है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष भी सरकारी राजस्व बढ़ाने की शर्त पर ही लोन देने की बात कही है. यही वजह है कि पाकिस्तान में पेट्रोल के दामों में एक हफ्ते के भीतर ही 60 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है.
पाकिस्तान के अखबार, डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका से पाकिस्तान की तुलना किए जाने को लेकर SBP के गवर्नर ने पाकिस्तान की सरकार का बचाव किया. उन्होंने कहा कि उनका देश श्रीलंका नहीं है.
मुर्तजा सैयद ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है और कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं कोविड के बाद आवश्यक सामानों की ऊंची कीमतों के कारण मुश्किल में हैं. श्रीलंका उनमें से एक है. श्रीलंका ने सही ढंग से प्रबंधन नहीं किया और देर से कुछ गलत फैसले लिए. देर से लिए गए गलत फैसलों ने देश के लिए मुश्किलें पैदा कर दीं.'
उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान श्रीलंका नहीं है. कोविड के कारण श्रीलंका को पर्यटन से होने वाली आय बंद हो गई. श्रीलंका की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था चुनौतियों से लड़ने में विफल रही. दो साल तक उन्होंने बजट घाटे को बढ़ने दिया जिससे चालू खाते पर दबाव बढ़ा. उन्होंने दो साल तक ब्याज दर नहीं बढ़ाई.'
उन्होंने आगे कहा, 'दो साल के लिए श्रीलंका ने मुद्रा विनिमय दर को नहीं बदला. इसका मतलब ये हुआ कि वे विनिमय दर को वांछित स्तर पर रखने के लिए अपने मुद्रा भंडार का उपयोग कर रहे थे. इस कारण अंततः चालू खाता घाटा बहुत अधिक हुआ और उनका विदेशी मुद्रा भंडार समाप्त हो गया.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








