
एक हफ्ता और बचा है! अब भी आप इन साधनों में निवेश कर बचा सकते हैं टैक्स
AajTak
इनकम टैक्सपेयर्स को मौजूदा वित्त वर्ष में अगर टैक्स बचाना है, तो उसके लिए अब करीब एक हफ्ते ही बचा है. आप 31 मार्च तक जो भी निवेश करेंगे उसे ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए टैक्सेबल आमदनी से घटाया जाएगा.
इनकम टैक्सपेयर्स को मौजूदा वित्त वर्ष में अगर टैक्स बचाना है, तो उसके लिए अब करीब एक हफ्ते ही बचा है. आप 31 मार्च तक जो भी निवेश करेंगे उसे ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए टैक्सेबल आमदनी से घटाया जाएगा, यानी उसके बाद आप जो निवेश करते हैं, वह इस साल के लिए काम नहीं आएगा. हालांकि यह प्लस पॉइंट है कि आपके पास टैक्स बचाने के लिए निवेश करने का अब भी करीब एक हफ्ते का वक्त है. आइए जानते हैं कि आप किन साधनों में निवेश कर अभी टैक्स बचा सकते हैं. आपके पास अब भी मौका है कि आप 31 मार्च तक आयकर की धारा 80C, 80CCC, 80CCD, 80CCE and 80D जैसे बहुत से प्रावधानों के तहत निवेश कर टैक्सेबल इनकम में कटौती का फायदा उठा सकें. इसके बाद जब आप इस वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 31 जुलाई तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करेंगे तो आप उसमें इन निवेश की जानकारी देकर टैक्स रिफंड हासिल कर सकते हैं. धारा 80 C के तहत आप कई साधनों में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश को अपनी टैक्सेबल इनकम से घटा सकते हैं. इस धारा के तहत निवेश वाले साधनों में ईपीएफ, पीपीएफ, लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, नेशनल पेंशन सिस्टम, बच्चों की स्कूली फीस आदि आते हैं. इसके अलावा धारा 80 डी के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम भी साल भर में 25 हजार रुपये तक आयकर मुक्त होता है. इसके अलावा एनपीसी में 50 हजार रुपये का अतिरिक्त निवेश कर आप टैक्स बचत कर सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










