
एक साल के लिए बेडरूम में बंद हुआ शख्स... बस अंदर करता रहता है ये काम
AajTak
एक व्यक्ति ने खुद को एक साल तक एक कमरे में बंद कर लिया है. इस दौरान उसका कमरे के बाहर की दुनिया से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है. यह सब उसने जीवनशैली में बेहतर बदलाव और स्वस्थ्य रहने के लिए किया है. जानते इस दौरान वह कमरे में अकेले क्या करता रहता.
एक शख्स ने अपनी जीवनशैली में बेहतर बदलाव लाने के लिए एक साल तक अपने बेडरूम में ही बंद रहने और बाहरी दुनिया से किसी भी तरह का संपर्क नहीं रखने की योजना बनाई है. वह कमरे में बंद हो चुका है. 49 साल का ये शख्स इस दौरान अपने परिवार वालों से भी नहीं मिलेगा.
10 जनवरी को यूटा के स्किप बॉयस ने अपनी पत्नी और बेटी को अलविदा कहा और अपने बेडरूम के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया . इसके साथ ही उसने अपना "एकांतवास का वर्ष" प्रोजेक्ट शुरू किया. उनकी योजना कुल 365 दिनों तक वहीं रहने की है. इस पूरे अनुभव को वह यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करेंगे.
कमरे के अंदर क्या करता है ये शख्स ऑडिटिसेंट्रल के मुताबिक, कमरे के अंदर अकेले रहना का नियम सीधा-सादा है. स्किप बॉयस ने बताया था कि मैं कमरे से बाहर नहीं निकलूंगा और लाइवस्ट्रीम 24/7 चालू रहेगा. मैं बाहर से कोई मनोरंजन के उपाय अंदर नहीं लाऊंगा. मैं बाहर से किसी भी तरह के बातचीत में हिस्सा नहीं लूंगा. अंदर जो कुछ भी होता है, वह दर्शकों को दिखाई देता है. मैं अंदर रहता हूं, सोता हूं, व्यायाम करता हूं, पढ़ता हूं, लिखता हूं, और अपना सारा समय एक ही कमरे में बिताता हूं.
स्किप का दावा है कि उसका कमरा उसके घर के बाकी हिस्सों से भौतिक रूप से अलग है और उसके पास अकेले रहने के लिए जरूरी सभी चीजें मौजूद हैं. उसके पास शॉवर और बाथटब से सुसज्जित बाथरूम, एक अस्थायी जिम, कुछ अलमारियां और अपने अनुभव को हर समय प्रसारित करने के लिए एक स्ट्रीमिंग सेटअप है.
इस शख्स का दावा है कि लाइवस्ट्रीमिंग करने से चुपचाप छोड़ने या बाद में कहानी को फिर से लिखने की क्षमता खत्म हो जाती है - यह प्रक्रिया को ईमानदार बनाए रखता है. जहां तक इस बात का सवाल है कि उन्होंने अपने परिवार समेत सभी से खुद को अलग-थलग करने का विचार क्यों किया, स्किप बॉयस ने कहा कि ऐसा उन्होंने अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए किया, ताकि वे बुरी आदतों से बच सकें और स्वस्थ आदतों को अपना सकें.
यह भी पढ़ें: दर्द होने पर अस्पताल गया शख्स, डॉक्टर ने पेट में ऐसा कुछ देखा कि तुरंत खाली करवानी पड़ी बिल्डिंग!

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








