
एक साथ जन्म लेने वाली तीन बहनें साथ में हुईं प्रेग्नेंट, इस तरह की थी प्लानिंग
AajTak
जुड़वां बच्चों के जीवन में बहुत कुछ एक जैसा होना सामान्य है, लेकिन कैलिफोर्निया में एक साथ जन्म लेने वाली तीन बहनों के जीवन में ऐसा पल आया है, जो बेहद रोमांचक है.
जुड़वां बच्चों के जीवन में बहुत कुछ एक जैसा होना सामान्य है, लेकिन कैलिफोर्निया में एक साथ जन्म लेने वाली तीन बहनों के जीवन में ऐसा पल आया है, जो बेहद रोमांचक है. बचपन से एक साथ पली-बढ़ीं इन बहनों की शादी के बाद अब ये एक साथ प्रेग्नेंट हुई हैं. तीनों ही कुछ महीनों के अंतराल पर अपने-अपने बच्चों को जन्म देंगी. तीनों बहनें गर्भावस्था के अनुभव को साझा कर रही हैं. (फोटो/Tina-Rawlings) अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया की इन ट्रिपलेट सिस्टर्स का नाम गिना, नीना और विक्टोरिया हैं. 35 साल की तीनों बहनें एक साथ ही गर्भवती हुई हैं और अपने बच्चों के जन्म का इंतजार कर रही हैं. इस बात को लेकर तीनों बहनें बेहद एक्साइटेड हैं और उम्मीद कर रही हैं उनके बच्चों में भी ऐसा ही प्यार होगा, जैसा उनमें है. (फोटो/Nina-Rawlings) दक्षिणी कैलिफोर्निया की 35 वर्षीय तीनों बहनों में से सबसे छोटी विक्टोरिया ने फॉक्स न्यूज को बताया कि उनका एक साथ गर्भधारण "एक सपने के सच होने जैसा है." उसने कहा कि हम एक दूसरे के साथ ये भी शेयर करते हैं, कि इस स्थिति में उनका क्या खाने का मन कर रहा है, वे कैसा महसूस कर रही हैं या फिर वे कितनी थकी हुई हैं. (फोटो/Gina-Purcell_fb)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










