
एक शहर, 24 घंटे और 3 कत्ल... आखिर अपराधियों के सामने बेबस क्यों है सूरत पुलिस?
AajTak
सूरत में बेखौफ अपराधियों ने 24 घंटे के अंदर तीन लोगों की जान ले ली. हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त हत्या की ये तीन सनसनीखेज घटनाएं हुई हैं, उस वक्त सूबे के गृह मंत्री भी सूरत में मौजूद थे. पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता और खास इंतजाम किए थे.
गुजरात राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर भले ही वहां की सरकार बड़े-बड़े दावे करती है. लेकिन सूरत शहर में हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. जहां बेखौफ अपराधियों ने 24 घंटे के अंदर अलग-अलग तीन वारदातों को अंजाम देकर तीन लोगों की जान ले ली. हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त हत्या की ये तीन सनसनीखेज घटनाएं हुई हैं, उस वक्त सूबे के गृह मंत्री भी सूरत में मौजूद थे. पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता और खास इंतजाम किए थे, जो अपराधियों के सामने धरे रह गए.
एक के बाद एक तीन वारदात सूरत की बिगड़ती कानून व्यवस्था का खुलासा करते ये तीनों मामले पुलिस प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गए. अपराधियों का गढ़ बनते सूरत शहर में किस तरह से अपराधियों ने इन वारदातों को अंजाम दिया, आइए आपको बताते हैं.
कत्ल की पहली वारदात पहला मामला सूरत शहर के के डिंडोली थाना इलाके का है. बीते शनिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वहां क्रिकेट के खुले मैदान में एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी है. इत्तिला मिलते ही पुलिस की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची और देखा कि मरने वाले शख्स के गले और सीने पर धारधार हथियार से वार किए जाने निशान मौजूद थे. साफ पता चल रहा था कि उसका बेरहमी से कत्ल किया गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए डिंडोली थाना पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच पड़ताल शुरू की और रविवार की सुबह तक मामले का खुलासा कर दिया.
ऐसे पकड़ा गया कातिल पुलिस को छानबीन में पता चला कि मृतक का नाम महेंद्र उर्फ बांगो राठौड़ था. उसकी उम्र 35 साल थी. पुलिस को मृतक की सीडीआर से पता चला कि मरने से पहले आखिरी बार उसकी बात अजय नामक शख्स से हुई थी. पुलिस ने अजय को पकड़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की. अजय ने बताया कि महेंद्र उसका दोस्त था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ महेंद्र ने उसे गाली दे दी. इससे उसे गुस्सा आया और उसने महेंद्र को मार डाला.
कत्ल की दूसरी वारदात हत्या का दूसरा मामला सूरत शहर के लिम्बायत थाना क्षेत्र का है. जहां कृषिकेश एन्क्लेव निवासी नितेश साहेबराव पाटिल रविवार की सुबह बाइक पर अपने बच्चों को लेकर नाश्ता करने जा रहे थे. जब वह रेणुका नमकीन एन्ड जनरल स्टोर के सामने से गुजरे तो दशरथ उर्फ कानिया पांडुरंग पाटिल ने उन्हें रोका. फिर चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में घायल नितेश की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते नितेश की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. आरोपी अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर बताया जा रहा है.
कत्ल की तीसरी वारदात हत्या का तीसरा मामला सूरत शहर के डिंडोली पुलिस थाना क्षेत्र का ही है. जहां भेस्तान आवास इलाके में फिरोज अंसारी नामक युवक की कई लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि फिरोज किसी पुराने झगड़े का समाधान करवाने वहां पहुंचा था. लेकिन उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. पीड़ित परिवार ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






