
'एक वर्ग को ही दी जा रही मदद', राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप
AajTak
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि यहां एक ही वर्ग के लोगों को मदद दी जा रही है. इसकी इजाजत संविधान नहीं देता.
पश्चिम बंगाल सरकार पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हमला बोला है. राज्यपाल धनखड़ ने काली को लेकर महुआ मोइत्रा के बयान को लेकर उपजे विवाद पर मुलाकात करने आए साधु-संतों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार को निशाने पर रखा. राज्यपाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां वर्ग विशेष को ही मदद दी जा रही है.
उन्होंने कहा कि एक विशेष वर्ग को ही आर्थिक सहायता दी जा रही है जिसकी इजाजत संविधान नहीं देता. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिर्फ एक वर्ग के लोगों के आंसू पोछे जाते हैं. उन्हें लाखो रुपये मुआवजा दिया जाता है और दूसरे वर्ग के आंसू नहीं पोछे जाते. जगदीप धनकर ने काली को लेकर महुआ मोइत्रा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल की धरती पर इस तरह का कुकृत्य सही नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि देवी-देवताओं का अपमान चिंता का विषय है. मां काली के बारे में जो कहा गया उससे दुनिया भर में लोग दुखी हुए. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि काली को लेकर बयान से दुनियाभर के लोगों में रोष है.
उन्होंने काली को लेकर टीएमसी नेता के बयान के विरोध में राजभवन आए 200 से ज्यादा साधु-संतो को संबोधित किया. राज्यपाल ने कहा कि आज हम ऐसी जगह पहुंच गए हैं कि साधु-संतों को राज्यपाल के पास आकर बताना पड़ेगा कि हमारे इष्ट देवता के बारे में कोई कुछ भी बोल रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे में अगर कोई चुप रहता है तो ये समाज के प्रति अनादर है. राज्यपाल ने साधु संतो के प्रतिनिधिमंडल को ये भी आश्वासन दिया कि आपके प्रतिवेदन पर अधिकारों के मुताबिक एक्शन लेंगे. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में दो सौ साधु-संतो का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा था. इस प्रतिनिधिमंडल ने महुआ मोइत्रा की काली को लेकर टिप्पणी की राज्यपाल से शिकायत की.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









