
'एक लाख 75 हजार वोट से जीतकर आया हूं, जो PM मोदी से...', TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में किया तंज
AajTak
लोकसभा में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के अंतर को लेकर भी तंज किया.
संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी पूरी रौ में नजर आए. पश्चिम बंगाल की श्रीरामपुर लोकसभा सीट से सांसद कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा. कल्याण बनर्जी ने पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का भी जिक्र किया और कहा कि हमारी नेता ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर कई बार सवाल उठाए. चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इशारे पर काम किया. बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए और पब्लिक स्पीच में इन्होंने (बीजेपी नेताओं ने) कहा कि इस अधिकारी का ट्रांसफर किया जाए, उसका ट्रांसफर किया जाए.
कल्याण बनर्जी की इस बात पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. टीएमसी सांसद ने कहा पब्लिक स्पीच में इन्होंने (बीजेपी नेताओं ने) कहा और इलेक्शन कमीशन ने किया. आप बैठिए. कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि सीआईएसएफ ने लोगों से कहा कि जाइए और बीजेपी के पक्ष में वोट कीजिए. स्पीकर ओम बिरला ने कल्याण बनर्जी को टोकते हुए कहा कि आप वरिष्ठ सदस्य हैं. हम चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर निष्पक्षता का सवाल नहीं उठाएंगे तो ठीक रहेगा.
बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप तभी लगाया जा सकता है जब जवाब देने के लिए संबंधित व्यक्ति या संस्था की ओर से कोई मौजूद हो. मुझे नहीं लगता कि इलेक्शन कमीशन की ओर से कोई जवाब देने के लिए यहां है. इसका ध्यान रखें. कल्याण बनर्जी ने इसके बाद कहा कि यह मुद्दा नहीं उठाता जब अभिभाषण में इसका जिक्र नहीं होता. उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट एड्रेस में इसके जिक्र का विरोध करता हूं. मैं लॉ जानता हूं और लॉ के माध्यम से चलता हूं. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अभी अभी इतना गुस्सा आ गया.
कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और अमित शाह हर राज्य में जा सकें, इसके लिए तीन महीने तक चुनाव की तारीखें रखी गईं. स्पीकर ओम बिरला ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये गलत है. चुनाव आयोग स्वतंत्र है और अपनी तारीखें वह खुद निर्धारित करता है. कल्याण बनर्जी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्रीजी, आपका हम बहुत सम्मान करते हैं. आप प्रधानमंत्री हैं, आप सीनियर हैं उम्र में. आपने ही कल बोला जो सीनियर हो उसकी इज्जत करते हैं. लेकिन हम विपक्ष में हैं और आलोचना करेंगे.
टीएमसी सांसद ने तंज करते हुए कहा कि श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे एक लाख 75 हजार वोट से अधिक के अंतर से मुझे चुना. बहुत ज्यादा मोदीजी के ऊपर से. उन्होंने कहा कि 10 साल लंबे समय में हमने कभी नहीं सुना कि मोदीजी ने विपक्ष को लेकर कोई स्वीट, सॉफ्ट वर्ड बोला हो. मैं ये कह रहा हूं तो मुझे गहरी पीड़ा है. हमारी नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आप नफरत करते हैं, तमिलनाडु में स्टालिन से, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे से, यूपी में अखिलेश यादव से, कर्नाटक में सिद्धारमैया से, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से आप नफरत करते हो.
मोदीजी की गारंटी में वारंटी नहीं

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







