
एक लाख के इनामी केशव गुर्जर और पुलिस के बीच 150 राउंड फायरिंग, चंबल के बीहड़ में हुआ फरार
AajTak
धौलपुर के बसई डांग थाना के बीहड़ों में एक लाख रुपए के इनामी डकैत केशव गुर्जर की पुलिस और डीएसटी की टीम से मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से करीब 150 राउंड फायरिंग हुई. तीन घंटे तक हुई मुठभेड़ के बाद केशव गुर्जर और उसके साथी बीहड़ में भाग गए.
राजस्थान के धौलपुर जिले के चम्बल के बीहड़ो में एक लाख के इनामी डकैत केशव गुर्जर और पुलिस के बीच तीन घंटे मुठभेड़ चली. दोनों ओर से करीब 150 राउंड फायरिंग की गई. केशव गुर्जर पुलिस को चकमा देकर बीहड़ों में भाग गया. पुलिस ने बीहड़ो से एक बाइक बरामद की है.
धौलपुर पुलिस को केशव गुर्जर के साथ उसके भाई शीशराम गुर्जर और मध्य प्रदेश के इनामी बदमाश बंटी पंडित के राजस्थान में आने की सूचना मिली थी. पुलिस के साथ डीएसटी की टीम ने बसई डांग थाना के बीहड़ों में डकैत की घेराबंदी कर दी. घेराबंदी को देख डकैत और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई. दोनों ओर से करीब 150 राउंड फायरिंग की गई. करीब 3 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद डकैत और उसके साथी बीहड़ों में कूद गए. गोलियों की आवाज रुकते ही पुलिस की टीम बीहड़ों में उतर गई. रात को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा. केशव गुर्जर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस की तरफ से एक लाख रुपए का इनाम घोषित है. केशव गुर्जर राजस्थान के टॉप टेन बदमाशों की सूची में चौथे नंबर पर है. उसका भाई शीशराम भी राजस्थान के टॉप 25 की सूची में है. बता दें कि एक साल पहले भी बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में डकैत केशव गुर्जर की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में गोली लगने से घायल केशव गुर्जर नाले के सहारे भागने में सफल रहा. तत्कालीन एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में हुई मुठभेड़ में करीब एक महीने तक पुलिस ने डकैत की बीहड़ों में तलाश की थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











