
एक लाख की साड़ी के बाद गहनों की चोरी, ट्रेड फेयर में रंगे हाथों पकड़ी गईं दो महिलाएं
AajTak
दिल्ली में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) में चोरी की कई घटनाओं के बीच पुलिस ने दो महिलाओं को सोने-चांदी के आभूषण चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा. सरोजिनी नगर की रहने वाली दोनों महिलाएं हॉल-1 में कई स्टॉल से सामान उठाकर भागने की कोशिश कर रही थीं. इससे पहले एक लाख रुपये की साड़ी चोरी होने की भी चर्चा थी. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित 'भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला' (IITF) में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच शनिवार को दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी महिलाएं स्टॉल से आभूषण चोरी कर भागने की कोशिश कर रही थीं. मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगातार चोरी की शिकायतों ने आयोजकों और विक्रेताओं दोनों की चिंता बढ़ा दी है.
गहने चुराकर भागने की कोशिश
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना तब सामने आई जब पुलिस की विशेष टीमें बाहरी हॉल के पास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थीं. दो महिलाएं योगिता और उमा चोरी किए गए गहनों के साथ बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं. पुलिस टीम ने तुरंत दोनों को रोककर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ.
शनिवार को कम से कम तीन स्टॉल में चोरी की कोशिश की बात सामने आई. हालांकि, पुलिस को अभी तक उस घटना की औपचारिक शिकायत नहीं मिली है जिसमें एक लाख रुपये की साड़ी चोरी होने का दावा किया गया था. फिर भी पुलिस CCTV फुटेज की मदद से उस मामले की भी जांच कर रही है.
पुलिस ने चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा
आरोपी महिलाओं द्वारा जिन स्टॉलों को निशाना बनाया गया, वो हॉल नंबर-1 में स्थित हैं. स्टॉल Q-11 और Q-10 के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उनकी डिस्प्ले से ब्रैसलेट और अन्य ज्वेलरी गायब हो गई थी. CCTV फुटेज में आरोपी महिलाएं चोरी करते हुए नजर आईं, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










