
एक बैग में सिर, दूसरे में बाकी हिस्सा, त्रिपुरा में शख्स ने नाबालिग पत्नी की हत्या कर किए टुकड़े
AajTak
त्रिपुरा में एक शख्स ने अपनी नाबालिग पत्नी की हत्या कर उसके शव के दो टुकड़े कर दिए. पुलिस को जब उस नाबालिग के लापता होने की खबर मिली, तो घंटों की तलाश के बाद बैग में दो टुकड़ों में भरा शव मिला. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
त्रिपुरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग पत्नी की हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काट दिया. परिजनों ने पुलिस के पास उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद बैग में भरे हुए शव के टुकड़ों को बरामद किया.
मृतका की पहचान 15 वर्षीय तनुजा बेगम के रूप में हुई है. तनुजा के छोटे भाई बापन मिया ने बताया कि करीब आठ महीने पहले तनुजा बेगम की शादी कायम मिया से हुई थी. शुक्रवार सुबह तनुजा की मां को पता चला कि उनकी बेटी गायब है. वह तुरंत मुस्लिमपारा इलाके में पहुंची जहां उसकी बेटी अपने पति के साथ रहती थी.
इसके बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद उसके शव को बैग में टुकड़ों में भरा हुआ बरामद किया.
तनुजा की मां को उसके घर पर खून के धब्बे मिले, लेकिन तनुजा या उनके पति का पता नहीं चल सका. उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को लड़की के गायब होने की सूचना दी. SDPO आशीष दासगुप्ता के नेतृत्व में एक पुलिस टीम वहां गई और कायम मिया की तलाश शुरू की. घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पश्चिम जिले के एसपी रमेश यादव ने न्यूज एजेंसी को बताया, "पूछताछ के दौरान कायम ने खुलासा किया कि उसने गुरुवार रात तनुजा की हत्या कर दी और उसके शरीर के अंगों को जंगल में दो बैग में रख दिया." पुलिस टीम ने जंगल से दो बैग बरामद किए हैं. तनुजा के शव के दो टुकड़े कर दिए गए थे- एक बैग में सिर रखा था और दूसरे बैग में लाश मिली थी.
एसपी ने कहा, "अपराध की सूचना पुलिस को देने के चार घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. हम अपराध के मकसद को जानने के लिए हत्यारे से पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अपराध में कोई तीसरा व्यक्ति शामिल है."

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






