
एक प्रेमिका, दो प्रेमी और खूनी खेल... डबल मर्डर की वारदात से दहला बेंगलुरु, दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
बेंगलुरु पुलिस के एक अफसर ने बताया कि विक्रम सिंह येलहंका की एक केमिकल फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था. उसी केमिकल फैक्ट्री के परिसर में विक्रम और छोटो तूरी की लाशें बरामद हुई. उन दोनों के जिस्म पर चोटों के कई निशान थे.
Bengaluru Double Murder: बेंगलुरु में एक महिपा को मैसेज और वीडियो कॉल करने के विवाद में चाकू से गोदकर दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उन दोनों की लाशें एक फैक्ट्री परिसर से बरामद हुई हैं. हालांकि पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. डबल मर्डर की इस वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
डबल मर्डर की ये वारदात बेंगलुरु के येलहंका इलाके की है. जहां एक महिला को मैसेज करने और वीडियो कॉल करने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया था. गुरुवार को इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने पीटीआई को बताया कि एक पीड़ित नेपाल का रहने वाला था. जिसकी शिनाख्त विक्रम सिंह (21) के तौर पर हुई है. जबकि दूसरा पीड़ित बिहार निवासी छोटो तूरी (33) था.
बेंगलुरु पुलिस के एक अफसर ने बताया कि विक्रम सिंह येलहंका की एक केमिकल फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था. उसी केमिकल फैक्ट्री के परिसर में विक्रम और छोटो तूरी की लाशें बरामद हुई. उन दोनों के जिस्म पर चोटों के कई निशान थे.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रविवार रात को हुई, जब पीड़ित फैक्ट्री परिसर में खाना खा रहे थे. उसी परिसर में विक्रम सिंह रहता भी था. पुलिस के मुताबिक, दोनों पीड़ित आरोपियों को जानते थे, जिनकी पहचान समर और संगम के तौर पर हुई है. वे दोनों भी नेपाली हैं.
बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) सजीथ वीजे ने बताया कि आरोपी परिसर में घुस आए और एक महिला को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो आरोपियों में से एक की गर्लफ्रेंड थी. विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने पीड़ितों पर चाकू से हमला कर दिया. उन्होंने पीड़ितों पर गैस सिलेंडर, कुकर और टाइल के टुकड़ों से भी हमला किया.
डीसीपी (उत्तर पूर्व) सजीथ वीजे ने आगे बताया कि यह वारदात सोमवार की सुबह तब सामने आई, जब किसी ने वहां लाशों को पड़े देखा और पुलिस को इस बात की जानकारी दी. इस दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








