
एक पोस्ट के लिए 25-35 लाख तक की रिश्वत... तमिलनाडु नगर निगम में ईडी ने किया भर्ती घोटाले का दावा
AajTak
तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग (MAWS) में भर्ती घोटाले का खुलासा हुआ है. ईडी ने दावा किया है कि 2,500 उम्मीदवारों की भर्ती में प्रति उम्मीदवार 25-35 लाख रुपये तक की रिश्वत ली गई. एजेंसी ने सबूतों के साथ राज्य पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग (MAWS) में भर्ती घोटाले का खुलासा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य पुलिस से इस कथित घोटाले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. एजेंसी का दावा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में सरकारी कर्मचारियों और कुछ राजनीतिक नेताओं की भूमिका रही है.
ईडी के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 2,500 उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिनमें से प्रत्येक से 25 से 35 लाख रुपये तक की रिश्वत ली गई. एजेंसी ने कहा कि इस घोटाले से जुड़े सबूत - जैसे दस्तावेज, तस्वीरें और व्हाट्सऐप चैट्स - उसके पास मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: 'पासपोर्ट माफिया' पर ईडी का बड़ा एक्शन, बंगाल से आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा
ईडी ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखे पत्र में इन सबूतों को साझा किया है और धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 66 के तहत यह जानकारी दी है. इस धारा के तहत ईडी किसी अन्य प्राथमिक जांच एजेंसी, जैसे पुलिस, को सबूत सौंप सकती है ताकि वह प्राथमिकी दर्ज कर सके और ईडी बाद में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच आगे बढ़ा सके.
भर्ती गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत
ईडी को यह सबूत एक बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के दौरान मिले, जिसे मूल रूप से सीबीआई ने अप्रैल 2024 में दर्ज किया था. तलाशी के दौरान जब्त किए गए कुछ उपकरणों में 2024-25 और 2025-26 वित्तीय वर्षों में हुई कथित भर्ती गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार से जुड़े साक्ष्य मिले.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










