
एक पोस्टर... कांग्रेस के नए दफ्तर पर छिड़ गया विवाद, पार्टी नेता लगातार दे रहे सफाई
AajTak
दिल्ली में कांग्रेस के नए दफ्तर का उद्घाटन हो गया है. इसका नाम 'इंदिरा भवन' नाम रखा गया है. इस बीच, नए मुख्यालय के बाहर कुछ पोस्टर सामने आए हैं. इसमें लिखा है- कांग्रेस मुख्यालय सरदार मनमोहन सिंह भवन. इसे लेकर विवाद हो गया है.
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को नया मुख्यालय मिल गया है. कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मंगलवार को 9A कोटला रोड स्थित दफ्तर का उद्घाटन कर दिया. अब तक ये दफ्तर 24 अकबर रोड पर था. नए दफ्तर का नाम 'इंदिरा भवन' रखा गया है. हालांकि, कांग्रेस मुख्यालय का नया नाम 'सरदार मनमोहन सिंह भवन' किए जाने की मांग को लेकर पोस्टर सामने आए हैं, जिसके बाद नया विवाद छिड़ गया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर लगातार सफाई दे रहे हैं.
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने कहा, मनमोहन सिंह ने देश को आगे ले जाने के लिए काम किया. कांग्रेस दफ्तर में उनके नाम पर बड़ी लाइब्रेरी का नाम रखा गया है.
पंजाब कांग्रेस के नेता अमरिंदर राजा वारिंग ने कहा, भवन का नाम इंदिरा जी पर है. सभी की अपनी अपनी सोच और इच्छा हो सकती है. सोनिया जी ने ही मनमोहन सिंह जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया था. कांग्रेस ऑफिस में लाइब्रेरी का नाम मनमोहन सिंह के नाम पर रखा गया है. ये सब छोटी बातें हैं. हम मनमोहन सिंह का समर्थन करते हैं.
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए दफ्तर के उद्घाटन के वक्त कहा, मैं एक घोषणा करना चाहता हूं कि यहां लाइब्रेरी का नाम 'डॉ. मनमोहन सिंह लाइब्रेरी' रखा जाएगा.
कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, 'इंदिरा भवन' सभी को स्वीकार है. मनमोहन सिंह के परिवार से किसी को आपत्ति नहीं है.
पवन बंसल ने कहा, बहुत पहले से नाम तय है. नए कांग्रेस भवन का नाम 10 साल पहले तय हो गया था. अब नाम को लेकर विवाद नहीं होना चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










