
'एक पैग रोज...दूर रहेंगे रोग'....लॉकडाउन से पहले शराब लेने पहुंची महिला की 'हेल्थ टिप' वायरल
AajTak
दिल्ली में जैसे ही लॉकडाउन का ऐलान हुआ, तो बाजारों में भीड़ बढ़ गई. कई जगह शराब की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ी. इसी बीच एक महिला यहां पर शराब लेने पहुंची, तो जिसका बाद उन्होंने जो बयान दिया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दिल्ली में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है, कोरोना का संकट बढ़ता देख राज्य सरकार ने अगले सोमवार तक ये पाबंदी लगाई है. दिल्ली में जैसे ही लॉकडाउन का ऐलान हुआ, तो बाजारों में भीड़ बढ़ गई. कई जगह शराब की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ी. इसी बीच एक महिला यहां पर शराब लेने पहुंची, तो जिसका बाद उन्होंने जो बयान दिया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में शराब की दुकान पर लगी भीड़ के बीच महिला ने कहा कि वो यहां शराब लेने आई हैं, इसमें एल्कोहल है ये फायदा करेगा. इंजेक्शन फायदा नहीं करेगा, एल्कोहल फायदा करेगी. जितनी लोग दारू पिएंगे, उतने ही लोग सही रहेंगे.’ महिला ने कहा कि हमें दवाई से कोई असर नहीं होगा, सिर्फ पैग से ही असर होगा. मैं 35 साल से पी रही हूं, मैंने कोई दूसरी डोज़ कभी नहीं ली. हम यही लेते हैं, एक पैग रोज का और उसमें ही हमारी डोज़ चलती है. #WATCH Delhi: A woman, who has come to purchase liquor, at a shop in Shivpuri Geeta Colony, says, "...Injection fayda nahi karega, ye alcohol fayda karegi...Mujhe dawaion se asar nahi hoga, peg se asar hoga..." pic.twitter.com/iat5N9vdFZ
हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







