
एक पेन ड्राइव, ढाई हजार वीडियो क्लिप, गिरफ्तारी और सजा... जानें प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल की पूरी टाइमलाइन
AajTak
पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना पर रेप के आरोप लगे. ये इल्जाम कई महिलाओं ने लगाए थे. उसके वीडियो क्लिप्स लीक हो गए थे. सोशल मीडिया पर सनसनी फैली और फिर उसके खिलाफ दर्ज हुए एक बाद एक तीन मामले.
Prajjwal Revanna Sex Scandal: कर्नाटक की राजनीति में उस वक्त भूचाल आया, जब एक पेन ड्राइव ने एक पूर्व सांसद की करतूत को उजागर कर दिया था. पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना पर रेप के आरोप लगे. ये इल्जाम कई महिलाओं ने लगाए. उसके वीडियो क्लिप्स लीक हुए, सोशल मीडिया पर सनसनी फैली और फिर दर्ज हुए एक बाद एक तीन मामले. एक ओर SIT ने जांच शुरू की, दूसरी ओर आरोपी जर्मनी भाग गया. लेकिन कानून का शिकंजा कसने पर उसे वापस आना पड़ा. और अब आखिरकार कोर्ट ने उसे दोषी करार दे दिया. आईए सिलसिलेवार जानते हैं इस केस की पूरी टाइमलाइन.
21 अप्रैल 2024 हासन में लोगों को कुछ पेन ड्राइव वितरित की गईं जिनमें कथित रूप से अश्लील वीडियो क्लिप्स थीं. ये वीडियो प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े होने की बात कही गई और यहीं से मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया.
22 अप्रैल 2024 इन पेन ड्राइव से कुछ चुनिंदा वीडियो मोबाइल और व्हाट्सएप पर शेयर होने लगे. वीडियो में प्रज्वल रेवन्ना कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे थे.
23 अप्रैल 2024 दिन भर में और वीडियो वायरल हो गए, जिससे पूरे हासन जिले में तनाव का माहौल बन गया. राजनैतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई.
23 अप्रैल 2024, शाम का वक्त हासन सेंट्रल ईएन पुलिस स्टेशन में एक महिला ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. यह इस मामले की पहली आधिकारिक शिकायत थी.
26 अप्रैल 2024 इस दिन प्रज्वल रेवन्ना ने लोकसभा चुनाव में मतदान किया, मीडिया से बातचीत की और एक पारिवारिक अंतिम संस्कार में शामिल भी हुए. वह तब भी जनता के बीच बेफिक्र नजर आया.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











