
एक दूसरे की गोद में क्यों बैठे इंजीनियरिंग के ये स्टूडेंट्स? विरोध का जुदा अंदाज देखिए
AajTak
केरल के त्रिवेंद्रम में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पास प्रतीक्षालय में एक लंबी स्टील बेंच को कुछ स्थानीय लोगों ने काट दिया था. इसके बाद छात्रों ने जब बेंच को कटा देखा तो उन्होंने विरोध का एक अलग तरीका अपनाया, जिस तरीके का अब स्थानीय लोग भी विरोध कर रहे हैं.
केरल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर बैठने के लिए बने प्रतीक्षालय की लोहे की बेंच को स्थानीय लोग काटकर ले गए. इस जगह पर कॉलेज स्टूडेंट्स अक्सर इकट्ठे होते हैं. छात्र-छात्राएं जब पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मौके से कोई बेंच का बीच वाला हिस्सा काटकर ले गया है तो उन्होंने इस मामले की शिकायत की.
जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों ने विरोध का एक अनूठा तरीका निकाला. छात्र कटी बेंचों के पास पहुंचे और सभी छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को गोद में बैठ गए. इसके बाद सभी ने फोटो क्लिक कीं और सोशल मीडिया में वायरल कर दीं.
बता दें कि त्रिवेंद्रम में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पास प्रतीक्षालय में एक लंबी स्टील बेंच को पास के कुछ रेजीडेंट्स ने काट दिया था. इस वजह से दो लोग एक साथ बेंच पर नहीं बैठ सकते थे. इस मामले में पुलिसि ने जब कोई सख्त एक्शन नहीं लिया तो छात्रों ने विरोध का एक अलग तरीका निकाला.
इस प्रतीक्षालय के पास छात्र अक्सर इकट्ठे होते हैं. जब छात्रों को प्रतीक्षालय के पास बेंच नहीं मिली तो छात्र-छात्राओं का एक झुंड एक-दूसरे की गोद में बैठ गया और तस्वीरें खींची और वायरल कर दीं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







