
'एक दिन में 600 ट्वीट ही पढ़ सकेंगे Unverified अकाउंट्स', एलन मस्क का नया ऐलान
AajTak
Twitter के नए मालिक एलन मस्क ने ट्वीट कर कुछ नई पाबंदियों की घोषणा की है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अब नॉन वेरिफाइड अकाउंट्स एक दिन में सिर्फ 600 ट्वीट ही पढ़ सकेंगे.
एलन मस्क अक्सर अपने फैसले से लोगों को चौंकाते आए हैं. हाल ही में एलन मस्क ने ट्वीट कर कुछ नई पाबंदियों की घोषणा की है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अब नॉन वेरिफाइड अकाउंट्स एक दिन में सिर्फ 600 ट्वीट ही पढ़ सकेंगे. हालांकि ये लिमिट टेम्परेरी रूप से लागू की गई हैं.
एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डेटा स्क्रैपिंग और सिस्टम हेरफेर के मामलों को एड्रेस करने के लिए, हमने कुछ अस्थायी सीमाएं लागू की हैं.'
ट्विटर की नई पॉलिसी में इतने बदलाव
नई पॉलिसी के मुताबिक, ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब करने वाले अकाउंट यानी ट्विटर पर ब्लू टिक वेरिफाइट अकाउंट्स हर रोज 6000 पोस्ट पढ़ सकेंगे. इसके अलावा एक दिन में अनवेरिफाइड अकाउंट्स सिर्फ 600 पोस्ट ही पढ़ सकेंगे. साथ ही वो नए ट्विटर अकाउंट जो कि वेरिफाइड नहीं है वो एक दिन में सिर्फ 300 ट्वीट ही देख सकेंगे.
ट्विटर की गड़बड़ नहीं प्लानिंग है लिमिट

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.







