
एक दिन में कितना पानी पीते हैं आप? जरूरत से ज्यादा पीने के नुकसान भी जान लें
AajTak
क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं ज्यादा पानी पीने के नुकसान के बारे में-
पानी हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. पानी पीने से प्यास तो बुझती ही है साथ ही शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है और सभी टॉक्सिन पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं ज्यादा पानी पीने के नुकसान के बारे में-
हमारी किडनी पानी को फिल्टर करती हैं और वेस्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करती हैं. जरूरत से ज्यादा पानी पीने से किडनी पर लोड पड़ता है और किडनी के लिए काम करना मुश्किल हो जाता है.
सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम को हमारे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. ज्यादा पानी पीने से यह इलेक्ट्रोलाइट डायल्यूट हो जाते हैं. जिससे मसल क्रैंर, कमजोरी का सामना करना पड़ता है.
पानी की ज्यादाता और कमी, दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. पानी की कमी से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है, जबकि जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. खासतौर पर एथलीट इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं. कम पानी पीने से उनकी मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है, वहीं अत्यधिक पानी पीने से खून का गाढ़ापन कम हो जाता है.
विशेषज्ञों के अनुसार, पानी उतना ही पीना चाहिए, जितना प्यास बुझाने के लिए जरूरी हो. जबरदस्ती पानी पीना सही नहीं है, खासकर अगर प्यास न लगी हो. ज्यादा पानी पीने से चक्कर आ सकते हैं, असहज महसूस हो सकता है, और कभी-कभी दिल की धड़कन भी तेज हो सकती है. लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि पानी कम पीना चाहिए. अल्कोहल को छोड़कर, हम जो भी तरल पदार्थ लेते हैं, उसमें कुछ मात्रा में पानी मौजूद होता है.
शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहनी चाहिए, लेकिन आवश्यकता से ज्यादा नहीं. प्यास लगना संकेत है कि शरीर को पानी की जरूरत है, इसलिए जब जरूरत महसूस हो, तभी पानी पिएं. बार-बार जबरदस्ती पानी पीना जरूरी नहीं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











