
एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, 3 बार लैंडिंग फेल, रोने लगे यात्री
AajTak
अहमदाबाद से उड़कर जैसलमेर आने वाली स्पाइसजेट की नियमित विमान सेवा के यात्रियों में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक घंटे तक विमान हवा में चक्कर लगाता रहा, लेकिन जैसलमेर हवाई अड्डे पर लैंडिंग नहीं हो सकी
अहमदाबाद से उड़कर जैसलमेर आने वाली स्पाइसजेट की नियमित विमान सेवा के यात्रियों की सांसें उस समय अटक गईं, जब स्पाइसजेट का विमान तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे के रन वे पर लैंडिंग नहीं कर पाया. पायलट के तीन अलग-अलग बार कोशिश करने के बावजूद लैंडिंग में सफल नहीं रहने और करीब 1 घंटे तक विमान के हवा में रहने से यात्रियों में घबराहट फैल गई. कुछ यात्री रोने लग गए. बाद में विमान को वापस अहमदाबाद ले जाया गया. वहां पर सुरक्षित लैंडिंग की गई. करीब दो घंटे बाद विमान को दूसरे पायलट के जरिए जैसलमेर भिजवाया गया. देर शाम जैसलमेर के रन वे पर सुरक्षित लैंडिंग की गई.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











