
एक ख्वाब, चार गोलियां और खौफनाक खामोशी... क्यों 'कातिल' बना बाप, क्या है राधिका हत्याकांड का असली सच?
AajTak
Radhika Murder Case: गुड़गांव में हुए राधिका हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. यहां हरियाणा के रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी दीपक यादव ने अपनी ही बेटी राधिका यादव को गोलियों से छलनी कर दिया. वजह क्या थी? लोग क्या कह रहे थे? समाज के तानों ने एक पिता को हैवान बना दिया या माजरा कुछ और था?
दिल्ली से सटे गुड़गांव में हुए राधिका हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. यहां हरियाणा के रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी दीपक यादव ने अपनी ही बेटी राधिका यादव को गोलियों से छलनी कर दिया. वजह क्या थी? लोग क्या कह रहे थे? समाज के तानों ने एक पिता को हैवान बना दिया या माजरा कुछ और था? पुलिस जांच कर रही है, लेकिन जो सच सामने आ रहा है, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.
25 साल की राधिका यादव राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थी. चोट लगी तो खेल छूटा, लेकिन खेल से नाता नहीं टूटा. राधिका ने टेनिस एकेडमी शुरू की और सोशल मीडिया पर भी अपने हुनर और आत्मविश्वास से बड़ी पहचान बनानी शुरू की, लेकिन शायद यही पहचान उसके पिता को नागवार गुजर रही थी. पिता को यह बात चुभती थी कि लोग उसे बेटी की कमाई पर पलने वाला कहकर ताने मारते हैं.
बेटी के सीने में बाप ने चार गोलियां उतार दी
सवाल उठता है कि क्या समाज की बातें इतनी जहरीली थीं कि एक पिता ने अपनी ही बेटी के सीने में चार गोलियां उतार दीं? ये घटना दिनदहाड़े हुई. राधिका किचन में काम कर रही थी. पीछे से उसके पिता दीपक यादव आए और एक के बाद एक चार गोलियां चला दीं. राधिका वहीं खून से लथपथ फर्श पर गिर गई. अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बची. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.
आखिर क्या थी बाप की नाराजगी की वजह?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










