
एक के मुंह पर तकिया, दूसरी के गले में दुपट्टा...दिल्ली में बेटियों का डबल मर्डर कर मां ने की खुदखुशी की कोशिश
AajTak
दिल्ली के मालवीय नगर पॉश इलाके में दो बहनों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. इसके अलावा दोनों की माता को अधमरी हालत में पाया गया. पुलिस ने बंद कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो मंजर देखकर हैरान रह गई.
नई दिल्ली के मालवीय नगर पॉश इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों की हत्या की और फिर खुदकुशी करने की कोशिश की लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया. अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों मृतक लड़कियो की उम्र 25 से 28 साल तो दूसरी लड़की की उम्र 34 साल, वहीं महिला की उम्र 55 से 60 साल है.
पुलिस मामला दर्ज कर महिला के बयान दर्ज करने के लिए उसके होश मे आने का इंतजार कर रही है.पुलिस उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस को शाम छह बजकर दस मिनट पर पीसीआर कॉल मिली थी.खुद इस घर का मालिक एवं महिला का पति और दोनों लड़कियों का पिता बता रहे कॉलर ने बताया कि महिला कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है और न ही अंदर से किसी की आवाज आ रही है.
पुलिस मौके पर पहुंची. वीडियोग्राफी के बीच दरवाजे को तोड़ा गया .अंदर एक लड़की की लाश मिली जिसके चेहरे पर तकिया था और दूसरी की गर्दन पर चुन्नी लपेटी हुई थी . दोनों की पहचान बहनों के तौर पर हुई. जब अन्य कमरे में जाकर देखा तो उनकी मां बेहोश लेकिन ज़िंदा मिली,उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि मां ने पहले लड़कियों को मारा और फिर खुदकुशी करने की कोशिश की.
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया. क्राइम और फॉरेंसिक टीम की सहायता से सबूत इक्ट्ठा कर रही है.पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उनके रिश्तेदारों के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान लेने की कोशिश की जा रही है.जिससे वारदात के कारणों का पता चल सकेगा.
Input: अमरदीप कुमार

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






