
एक और जंग का काउंटडाउन... इजरायल और ईरान के बीच कभी भी छिड़ सकता है युद्ध, जानिए क्यों
AajTak
अब ईरान और इजरायल के बीच भी जंग शुरू हो सकती है. सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी कॉन्सुलेट पर हमला हुआ था. इस हमले के लिए ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. माना जा रहा है कि ईरान और इजरायल में किसी भी वक्त जंग शुरू हो सकती है.
मध्य पूर्व में भयंकर तनाव है. इजरायल और हमास के बीच छह महीने से जंग जारी है. और अब इजरायल और ईरान के बीच भी जंग का खतरा बढ़ गया है.
माना जा रहा है कि किसी भी वक्त इजरायल पर ईरान का हमला हो सकता है. इजरायल भी यही मानकर चल रहा है, इसलिए उसने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है.
इजरायल ने सभी सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. साथ ही रिजर्व सैनिकों को भी बुला लिया गया है. इतना ही नहीं, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि ईरान के संभावित हमले से बचने के लिए तेल अवीव में फिर से शेल्टर खोले जा रहे हैं.
मगर ये सब क्यों हो रहा है?
इस सबकी शुरुआत सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के कॉन्सुलेट पर हवाई हमले से हुई. ये हमला 1 अप्रैल को हुआ था. इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 6 सीरियाई नागरिक थे.
मारे गए लोगों में ईरान के इस्लामिक रिवॉल्युशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) में ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रजा जाहेदी भी थे. वो IRGC की 'कुद्स फोर्स' के अहम व्यक्ति थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








