
एक ओर परिवार, दूसरी तरफ रोजगार... नीतीश के चुनावी रथ पर लिखे शब्द बिहार में विपक्ष को बैकफुट पर धकेल पाएंगे?
AajTak
नीतीश कुमार के चुनावी रथ के दोनों ओर लिखा स्लोगन दिलचस्प है. रथ के एक ओर जहां 'रोजगार मतलब नीतीश कुमार' लिखा है, तो वहीं बस की दूसरी तरफ 'पूरा बिहार हमारा परिवार' लिखा हुआ है. इस दोनों नारों को अगर बिहार की राजनीति के मौजूदा परिपेक्ष में समझने की कोशिश करें यह साफ नजर आएगा कि ये शब्द महज स्लोगन मात्र नहीं है.
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी चुनावी यात्रा पर हैं. नजर NDA के लिए राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतकर 'अबकी बार 400 पार' का लक्ष्य हासिल करने पर टिकी हैं. इस चुनाव में NDA गठबंधन का न सिर्फ चुनावी लक्ष्य बदला है, बल्कि इसके साथ ही नीतीश कुमार के प्रचार का तरीका भी बदल गया है. बिहार के सीएम की इस चुनावी यात्रा में हेलीकॉप्टर की जगह अब बस ने ले ली है, जिसे रथ कहा गया है. नीतीश कुमार जिस बस को लेकर बिहार की चुनावी यात्रा पर निकले हैं, उस पर लिखा है, 'निश्चय रथ'.
नीतीश जिस बस (रथ) से चुनावी मैदान का चक्कर काटेंगे उसे JD(U) ने खासतौर पर तैयार करवाया है. सीएम नीतीश का चुनावी रथ हाईटेक तो है ही, लेकिन जो बात गौर करने वाली है वह इसके दोनों ओर लिखा चुनावी स्लोगन. नीतीश के रथ के एक ओर जहां 'रोजगार मतलब नीतीश कुमार' लिखा है, तो दूसरी तरफ 'पूरा बिहार हमारा परिवार' लिखा हुआ है. इन दोनों ही नारों को अगर बिहार की राजनीति के मौजूदा परिप्रेक्ष्य में समझने की कोशिश करें तो यह साफ नजर आएगा कि नीतीश के रथ पर लिखे शब्द महज स्लोगन मात्र नहीं हैं.
रथ के दोनों ओर लिखी लाइनें मौजूदा चुनाव में राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी RJD को दो मोर्चों पर नुकसान पहुंचाने की दिशा में एक सीधी लकीर खींचती हैं. इन नारों के जरिए जिन चुनावी मुद्दों को नीतीश कुमार साधने की कोशिश कर रहे हैं, वे कुछ और नहीं बल्कि (मोदी का) परिवार, (राजद का) परिवारवाद और रोजगार हैं.
लालू के 'परिवारवाद' पर निशाना
परिवारवाद एक ऐसा मुद्दा है जिसके जरिए भाजपा और नीतीश कुमार अक्सर लालू यादव एंड फैमिली को निशाने पर रखते हैं. राजद को एक परिवार की पार्टी और मुस्लिम-यादव समीकरण से जोड़ कर देखा जाता रहा है. बिहार के हर चुनाव में जो भी पार्टी राजद के खिलाफ लड़ती है, उसके तरकश से राजनीतिक निशाने के लिए पहला तीर परिवारवाद का ही निकलता है. अभी कुछ दिन पहले ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने अप्रत्यक्ष रूप से 'लालू के परिवारवाद' पर निशाना साधा था.
नीतीश कुमार ने कहा था कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया. आजकल लोग अपने परिवार को बढ़ाते हैं. इसके बाद नीतीश कुमार ने 'पूरा बिहार हमारा परिवार' का नारा गढ़कर अपनी चुनावी रणनीति की हाइलाइट तो दिखा दी है. मतलब साफ है, आने वाले दिनों में नीतीश के चुनावी भाषणों में 'ये लोग तो परिवार को ही आगे बढ़ाते हैं' जैसी लाइनें प्रमुखता से सुनने को मिल सकती हैं. RJD से हाथ मिलाने के पहले और अलग होने के बाद से नीतीश के भाषणों और सभाओं में लालू यादव और उनके परिवार का राजनीति में असर अक्सर निशाने पर रहा है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







