
एक अनजान महिला का कॉल और खाली केन... 2017 में लापता हुए शख्स की गुत्थी सुलझी
AajTak
यहां एक शख्स 2017 में अचानक लापता हो गया था. काफी तलाश करने के बाद भी वो किसी को नहीं मिला. मगर 2020 में पुलिस के पास एक महिला का फोन आया. फिर मामले में दोबारा जांच शुरू की गई.
साल 2017 में लापता हुए एक शख्स का शव आखिरकार मिल गया है और अब उसे न्याय भी मिलने जा रहा है. ये सब एक ड्रिंक के खाली केन की वजह से संभव हो पाया है. करीब छह साल पहले लापता हुए इस शख्स का नाम टोनी पारसंस है. वो एक सेवानिवृत नौसेना के अधिकारी थे. उम्र 63 साल थी. मामला स्कॉटलैंड का है. टोनी 104 मील की चैरिटी बाइसिकल राइड पर निकले थे, ताकि कैंसर रिसर्च चैरिटी के लिए डोनेशन इकट्ठा कर सकें. उनका खुद का भी प्रोस्टेट कैंसर का सफल इलाज हुआ था. मगर वो इस राइड के बाद अचानक लापता हो गए. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला.
मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार, टोनी 29 सितंबर, 2017 में अपने घर से निकले थे लेकिन फिर कभी दिखाई नहीं दिए. उन्हें आखिरी बार एक ट्रक ड्राइवर ने रात 11 बजकर 30 मिनट पर देखा था. पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले में काफी जांच की लेकिन उनकी साइकिल और वो कहीं नहीं मिले. उनकी पत्नी मारग्रेट और दोनों बच्चे काफी परेशान थे. लेकिन मामले में कुछ पता नहीं चल रहा था. सबने हार मान ली. फिर नवंबर 2020 में पुलिस को एक महिला ने फोन किया. उसने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया. जिसके बाद मामले में एक बार फिर जांच शुरू हुई.
Alexander McKellar and Robert McKellar, both 31, have been convicted at the High Court in Glasgow in connection with the death of Tony Parsons who went missing cycling on the A82 between Bridge of Orchy and Tyndrum in 2017. More: https://t.co/qOQCxmla5e pic.twitter.com/31JvmBrvDo
2020 में महिला ने अतीत के बारे में पूछा
इस महिला ने पुलिस को बताया कि वो खेतों में काम करने वाले एलेक्जेंडर मककेलर नामक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी. उसने जब साल 2020 में उससे ऐसे अतीत के बारे में पूछा, जिससे भविष्य प्रभावित हो सकता है, तो उसके बॉयफ्रेंड ने बताया कि उसने तीन साल पहले यानी 2017 में एक शख्स को अपने वाहन से कुचल दिया था. वो तब रात के वक्त नशे में धुत था. उसने अपने जुड़वां भाई रॉबर्ट के साथ मिलकर मदद के लिए फोन करने के बजाय मृत शख्स के शव को छिपा दिया. वो अपनी गर्लफ्रेंड के अनुरोध पर उसे उस दलदल तक ले गया, जहां टोनी का शव पड़ा था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










