
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, सीक्रेट कैमरा और अश्लील वीडियो... एक महिला संग पति ने की ऐसी हरकत
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में पति और पत्नी के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो अपने प्रेमी के साथ अतरंग संबंध बना रही थी, तो उसके पति ने चुपके से उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में पति और पत्नी के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो अपने प्रेमी के साथ अतरंग संबंध बना रही थी, तो उसके पति ने चुपके से उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वो लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही है. लेकिन उसका पति पीछा नहीं छोड़ रहा है. उसकी शिकायत के आधार पर उसके अलग हुए पति पर बुधवार को भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत जासूसी, मानहानि और अन्य अपराधों के लिए केस दर्ज किया गया है. इस मामले की पुलिस जांच हो रही है.
मानपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, "शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके पति ने घर में जासूसी कैमरा लगाकर उसके प्रेमी के साथ उसके यौन कृत्य का वीडियो बनाया है. इतना ही नहीं उसने उसे बदनाम करने के लिए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी."
बताते चलें कि इसी तरह का एक मामला जुलाई में मुंबई में सामने आया था. यहां एक शादीशुदा महिला का अपने ही पति के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पारिवारिक दोस्त को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि दोस्त ने न सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल किया, बल्कि उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपए भी ले लिए.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम जोशुआ फ्रांसिस है. वो पीड़ित महिला और उसके पति का दोस्त है. बताया जा रहा है कि महिला का पति शराबी है. वो अपनी पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़े करता रहता है. एक दिन उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद उसे अपने दोस्त फ्रांसिस को दे दिया. उसने वीडियो पोर्नोग्राफिक साइट पर अपलोड कर दिया.
कांदिवली के समता नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, अश्लील वीडियो को पोर्नोग्राफिक साइट पर अपलोड करने के बाद फ्रांसिस ने महिला को फोन करके इस बात की जानकारी दे दी. उसने वेबसाइट का वेब यूआरएल भी शेयर कर दिया. इसके बाद झूठी चिंता जताते हुए उसने उससे कहा कि उसका एक दोस्त विकास साइबर एक्सपर्ट है. वह उस अश्लील वीडियो को डिलीट कर सकता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











