
एक्शन से डर गया है अतीक? एक्सपर्ट ने समझाया डॉन के बयानों और बॉडी लैंग्वेज के क्या हैं मायने
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड में माफिया डॉन अतीक अहमद पर यूपी पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है. इस बीच वह कई तरह के बयान दे रहा है. क्या वाकई में डरा हुआ है या वह विक्टिम कार्ड खेल रहा है? इस बारे में क्लिनिकल साइकोलॉजी के एक्सपर्ट डॉ. कृष्णा दत्त ने आजतक से विशेष बातचीत की है. जानिए उन्होंने क्या बताया...
यूपी में कभी दहशत का दूसरा नाम था अतीक अहमद. मगर, आज वह अपनी जान की भीख मांग रहा है. वो गिड़गिड़ा रहा है. कह रहा है कि माफियागीरी खत्म तो हो गई... अब रगड़ रहे हैं... मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है... परिवार को मिट्टी में मिला तो दिया. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह वाकई में डरा हुआ है या विक्टिम कार्ड खेल रहा है? इस बारे में क्लिनिकल साइकोलॉजी के एक्सपर्ट डॉ. कृष्णा दत्त ने आजतक से विशेष बातचीत की है.
उमेश पाल हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद बीते दिनों में माफिया डॉन अतीक अहमद ने मीडिया में इस तरह की कई बयानबाजी की है. उसने कहा कि उसके परिवार को इसमें न घसीटा जाए. न्याय व्यवस्था पर उसे पूरा भरोसा है. डॉक्टर कृष्णा दत्त ने इन बयानों के आधार पर अतीक के क्रिमिनल माइंडसेट को समझाया है.
उन्होंने कहा कि अतीक की बॉडी लैंग्वेज बताती है कि वह हमदर्दी लेने का प्रयास कर रहा है. अतीक के जवाब देने के बाद जब असद पर सवाल किया गया, तो वह भड़क गया. यह दिखाता है कि उसका दिमाग अभी भी सचेत है.
बॉडी लैंग्वेज बताती है कि दबाव में है अतीक
अपराधी हो या आम इंसान सबका मानव मनोवैज्ञानिक एक सा ही होता है. अतीक भी एक इंसान है और इंसान जब गिरता है, तो उसका मनोविज्ञान भी बदलता है. उसकी बॉडी लैंग्वेज दिखाती है कि वह दबाव में है. सामान्य व्यक्ति की तरह वो बात करा है, जिसमें कह रहा है कि हमारे बीवी बच्चों को परेशान न किया जाए.
क्या इस शख्स ने कभी दूसरों के बीवी बच्चों पर रहम किया होगा? वह माफिया अगर इस तरीके के बयान या बात कहें, तो उसके मनोविज्ञान को समझा जा सकता है. इससे साफ पता चलता है कि अतीक दबाव में है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








